जनजातीय गरिमा उत्सव के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
रायपुर : जनजातीय गरिमा उत्सव के सफल आयोजन और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बलरामपुर जिला और उसके सभी विकासखंडों में उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर उत्सव की तैयारियों एवं क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की।
उन्मुखीकरण कार्यक्रमों में जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत, लोकनृत्य, पारंपरिक कला, वाद्य यंत्र और सामाजिक गौरव के संरक्षण एवं प्रदर्शन पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही “जनभागीदारीदृसबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के तहत दूरस्थ और विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्रों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने, वृक्षारोपण, जनसुनवाई और मैदानी गतिविधियों के प्रभावी संचालन पर भी चर्चा हुई।
अधिकारियों ने विभागीय समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए, वहीं जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय समुदाय की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित कर कार्यक्रम को जनोत्सव के रूप में सफल बनाने का संकल्प लिया।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
लेक्चरर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध, हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका
हड़ताल पर बैठे छात्रों का ऐलान, अब मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा