विपक्ष का सरकार पर हमला, सदन में जमकर नारेबाजी
रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन मंगलवार को हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए। सत्तापक्ष के विधायकों ने एसआईआर के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, वहीं विपक्षी भाजपा विधायकों ने पूर्व नेता सूर्या हांसदा हत्याकांड की सीबीआई जांच और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सम्मान देने की मांग उठाई।
सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा तेज हो गया। झामुमो विधायक प्रदीप यादव ने एसआईआर वापस लेने की मांग की, जिसके बाद सदन में “वोट चोर गद्दी छोड़ो” जैसे नारे गूंजने लगे। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही वेल में घुस गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान विपक्षी विधायकों ने वेल में लगे पोस्टर तक फाड़ डाले। स्पीकर ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन हंगामा नहीं रुका। अंततः स्पीकर को कार्यवाही केवल तीन मिनट चलने के बाद 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
ईमेल/फोन से मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियों की जांच शुरू
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
विधानसभा में आवारा कुत्तों की समस्या पर सरकार से जवाब की मांग
बजट से पहले महंगाई पर घिरी सरकार, महिला कांग्रेस ने संभाला मोर्चा
सीमा क्षेत्र में बढ़ी सतर्कता, युवक से गहन पूछताछ जारी
इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
जोधपुर हाईकोर्ट में सुरक्षा अलर्ट, कामकाज किया गया स्थगित