अब ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से पारी की शुरुआत करेंगे स्मिथ
सिडनी । डेविड वॉर्नर के संन्यास के बाद अब अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पारी की शुरुआत का अवसर मिलना तय है। इसका कारण ये है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) स्मिथ को वार्नर के बेहतर विकल्प के रुप में देखता है। सीए चाहता है कि उस्मान ख्वाजा के जोड़ीदार के तौर पर स्मिथ उतरें। स्वयं वॉर्नर ने भी अंतिम टेस्ट मैच खेलने के बाद कहा था कि स्मिथ पारी की शुरुआत के लिए बेहतर रहेंगे। वहीं चयनकर्ता भी स्मिथ के अनुभव को देखते हुए ये जिम्मेदारी उन्हें देना चाहते हैं। स्मिथ ने साल 2010 में टेस्ट करियर की शुरुआत लेग स्पिनर के रूप में की थी। इसके बाद वह नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते-करते तीसरे नंबर पर पहुंचे। वहीं अब वह पारी की शुरुआत के लिए तैयार हैं।
स्मिथ ने भी हाल ही में इच्छा जताई थी कि वह टेस्ट में पारी की शुरुआत करना चाहते हैं। स्मिथ ने सबसे ज्यादा नंबर 4 पर बल्लेबाजी की है।
अब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत करते हुए नजर आयेंगे। मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा करते हुए कहा कि स्मिथ टेस्ट मे शुरुआत करेंगे। स्मिथ की गिनती आज विश्व के शीर्ष बल्लेबाजों में होती है। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में आठवे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। स्मिथ टीम के कप्तान भी रहे हैं। स्मिथ आज ऑस्ट्रेलियाई टीम के अहम सदस्य हैं। उनकी गिनती वर्तमान समय के पसंदीदा चार बल्लेबाजों में होती है। इस सूची में विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, केन विलियम्सन और बाबर आजम जैसे नाम हैं।

एपस्टीन से जुड़े खुलासे में ट्रंप का नाम आने से मचा राजनीतिक बवाल
वेस्टइंडीज की बजाय इंग्लैंड टीम में जगह, क्या है बारबाडोस के इस खिलाड़ी की कहानी?
अक्षर पटेल का बड़ा बयान, कहा- भरोसा था आखिरी ओवर में पांच छक्के नहीं लगेंगे
भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में रेडिएशन मशीन बंद, कैंसर मरीज परेशान
पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
T20 वर्ल्ड कप में सैमसन की बातों से प्रभावित हुए इयान बिशप, बोले- सच्चे लीडर की तरह सोच
जय-वीरू की जोड़ी वाले बयान पर सियासत तेज, विजय शर्मा ने साधा निशाना
90 प्रतिशत किसान कर्ज में, सरकार ने वादे पूरे नहीं किए: जीतू पटवारी
पंजाब के मोगा में दिनदहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, मौके पर मौत