अब लापरवाही से गाड़ी चलाई तो होगी कड़ी कार्रवाई....
भिलाई। लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई में पुलिस ने अब और नया अपराध जोड़ा है। अब यदि किसी वाहन चालक की लापरवाही से किसी की जान जाती है तो उस मामले में भी उसके लाइसेंस को निलंबित करवाने की प्रक्रिया की जाएगी।
यातायात पुलिस जिले के सभी थानों से ये डाटा जुटा रही है कि हाल ही में किन किन हादसों में लोगों की मौत हुई है, ताकि आरोपित वाहन चालक के लाइसेंस को निलंबित करवाने की कार्रवाई की जा सके।
लाइसेंस को निलंबित कर देगी पुलिस
बता दें कि इसके पहले शराब पीकर वाहन चलाने वाले, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले, रेड लाइट जंप करने वाले, रांग साइड वाहन चलाने वाले, तेज रफ्तार और मालवाहक में सवारी बैठाने वालों के लाइसेंस निलंबित किए जाते थे, लेकिन अब सड़क हादसे में मौत के जिम्मेदार आरोपित वाहन चालक के भी लाइसेंस को निलंबित किया जाएगा।
यातायात पुलिस सभी थानों से प्राप्त डाटा के आधार पर लाइसेंस निलंबित करने के लिए प्रकरण तैयार कर उसे परिवहन विभाग के पास भेजेगी। इसके आधार पर आरोपित वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।
पहले देखा जाएगा कौन है हादसे का जिम्मेदार
हालांकि इस कार्रवाई में यह भी देखा जाएगा कि हादसे का जिम्मेदार कौन है, यदि मृतक अपनी गलती से हादसे का शिकार हुआ होगा तो वैसी स्थिति में लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई नहीं की जाएगी। लाइसेंस निलंबित होने के बाद यदि वाहन चालक वाहन चलाता है और उससे कोई हादसा हो जाता है तो उसे बिना लाइसेंस का मानकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अब यदि किसी सड़क हादसे में मौत होती तो आरोपित वाहन चालक के लाइसेंस को भी निलंबित किया जाएगा। इसके पहले यह कार्रवाई नहीं होती थी लेकिन, अब ये कार्रवाई शुरू कर दी गई है। -सतीश ठाकुर, ट्रैफिक डीएसपी

बजट से पहले महंगाई पर घिरी सरकार, महिला कांग्रेस ने संभाला मोर्चा
इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
जोधपुर हाईकोर्ट में सुरक्षा अलर्ट, कामकाज किया गया स्थगित
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में विकास और सांस्कृतिक मुद्दों पर सियासी टकराव
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई