लोकसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन को मिली बड़ी जिम्मेदारी
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नबीन को प्रदेश प्रभारी नियुक्त कर दिया है। अभी तक प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर थे। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सह प्रभारी के रूप में नितिन नबीन के द्वारा किए गए कामों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें इस बार बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
बता दें कि विस चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिली थी। बिहार भाजपा के दिग्गज नेता किशोर सिन्हा के बेटे नितिन नबीन राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। बांकीपुर से वह चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। इसके साथ ही वह बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उन्हें नीतीश मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उनके अनुभव को देखते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
छत्तीसगढ़ में पार्टी के सहप्रभारी के तौर पर नितिन नबीन की नियुक्ति 2019 के चुनाव के दौरान हुई थी। भाजपा ने पहली बार प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के साथ नितिन नबीन को सहप्रभारी बनाया था। डी पुरंदेश्वरी के हटने के बाद ओम माथुर को प्रभारी बनाया गया था। लेकिन ओम माथुर दिसंबर 2022 में आएआए और विधानसभा चुनाव 2023 के बाद छत्तीसगढ़ नहींं लौटे।

Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान