यमुना और नोएडा एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से नई स्पीड लिमिट
नोएडा। उत्तर प्रदेश ट्राफिक पुलिस ने नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट में बदलाव किया है। धुंध के कारण हादसा न हो, इसके लिए यह फैसला लिया गया है। नई स्पीड लिमिट 15 दिसंबर से लागू होकर 15 फरवरी तक प्रभावी रहेगी। उत्तर प्रदेश यातायात पुलिस ने सर्दी के मौसम में छाने वाले घने धुंध को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से यमुना और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर गति सीमा कम करने का निर्णय लिया है। नई गति सीमा 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक प्रभावी रहेगी। ट्रैफिक डीसीपी यमुना प्रसाद ने कहा है कि सर्दियों के दौरान कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो जाती है। इस वजह से गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाता है। ठंड के कारण सड़कें चिकनी हो जाती हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। हम किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना को रोकने के लिए यमुना और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर गति सीमा कम करने जा रहे हैं। दरअसल, यह फैसला 19 नवंबर को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक टक्कर के बाद लिया गया है। मथुरा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस एक रुके हुए वाहन से टकरा गई, जिससे 17 लोग घायल हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खराब दृश्यता और घने कोहरे के कारण यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ था। 15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहन की गति सीमा 100 किमी/घंटा से घटाकर 75 किमी/घंटा कर दी गई है। बड़े ट्रकों के लिए गति सीमा 80 किमी/घंटा से घटाकर 60 किमी/घंटा कर दी गई है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहन की गति सीमा 100 किमी/घंटा से घटाकर 75 किमी/घंटा कर दी गई है। वहीं, भारी वाहन की गति सीमा 60 किमी/घंटा से घटाकर 50 किमी/घंटा कर दी गई है।

अति-संवेदनशील इलाके में सुरक्षा चूक के आरोप
छह महीने तक कक्षाओं और हॉस्टल में प्रवेश पर प्रतिबंध
विशेष अदालत ने दोषी को सुनाई 20 साल कठोर कारावास की सजा
विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किए गए दो हवाई फायर
सीएम बोले—अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी नहीं रखी देश की इज्जत
दिल्ली में हड़कंप: लाल किला और विधानसभा पर हमले की चेतावनी
होली के दिन ट्राई करें केसर-बादाम मिल्क, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
मेहमानों को करें खुश, होली के मौके पर बनाएं स्वादिष्ट दम आलू
चेहरे पर लाना है नेचुरल ग्लो, तो बस लगाना होगा ये फेस मास्क