नेल आर्ट का नया फंडा: पुराने आईशैडो से बनाएं कस्टम नेल पॉलिश
सोचिए जरा, आपके पास एक नई शानदार ड्रेस है, मेकअप परफेक्ट है, बालों की स्टाइलिंग भी ऑन पॉइंट है… लेकिन जैसे ही आप नाखूनों पर नजर डालती हैं, वहां पुरानी या मिसमैच नेल पॉलिश। मूड तो ऑफ होना ही है, है ना? अब इस छोटी-सी चीज के लिए बाजार दौड़ना पड़े या हर ड्रेस से मैचिंग के लिए दर्जनों नेल पॉलिश खरीदनी पड़े, तो ये तो जेब और जगह, दोनों पर बोझ है, लेकिन जरा ठहरिए! फैशन की ये मुश्किल अब होगी मिनटों में हल, वो भी आपकी अपनी ब्यूटी किट से! जी हां, अब आईशैडो की मदद से आप खुद बना सकती हैं मनचाही रंग की नेल पॉलिशऔर वो भी बिना ज्यादा झंझट और खर्चे के। खास बात ये है कि ये ट्रिक न सिर्फ आसान है, बल्कि मजेदार भी है। तो चलिए जान लेते हैं ये सुपर स्टाइलिश हैक जो आपके लुक को बना देगा एकदम परफेक्ट।
ऐसे बनाएं आईशैडो से नेल पॉलिश
आपको सिर्फ कुछ सिंपल चीजों की जरूरत होगी, जो आपके ब्यूटी किट में पहले से मौजूद होंगी। आइए जानें।
कोई भी पुराना या अनयूज्ड आईशैडो (जिस रंग की नेल पॉलिश चाहिए)
ट्रांसपेरेंट या बेस कोट नेल पॉलिश
एक छोटा कटोरी या मिक्सिंग प्लेट
टूथपिक या छोटा ब्रश
छोटा स्पैचुला या पिन (आईशैडो क्रश करने के लिए)
आईशैडो को पाउडर में बदलें
जिस भी रंग की नेल पॉलिश बनानी है, उस आईशैडो को थोड़ा सा स्क्रैप करें और किसी छोटी प्लेट या कटोरी में अच्छे से पीस लें जब तक वो एकदम पाउडर न बन जाए।
ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश मिलाएं
अब उस पाउडर में 4-5 बूंद ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश डालें। आप ज़रूरत के हिसाब से मात्रा कम-ज्यादा कर सकती हैं।
अच्छे से मिक्स करें
टूथपिक या ब्रश से इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं ताकि कोई गांठ न रह जाए और रंग एकसार हो जाए।
लगाइए और चमकिए
अब इसी ब्रश से इसे अपने नाखूनों पर लगाइए और कुछ सेकंड्स सूखने दीजिए। चाहें तो ऊपर से एक टॉप कोट भी लगा सकती हैं ताकि शाइन बनी रहे और नेल पेंट लंबे समय तक टिके।
फायदे ही फायदे
बजट फ्रेंडली: हर आउटफिट के लिए अलग नेल पॉलिश खरीदने की जरूरत नहीं।
इंस्टेंट कस्टम कलर: जब जो मन करे, उसी रंग की नेल पॉलिश मिनटों में तैयार।
पुराने आईशैडो का यूज: जो आईशैडो यूज नहीं होते, वो अब वेस्ट नहीं जाएंगे।
क्रिएटिव एक्सप्रेशन: आप मिक्स करके नए-नए शेड्स भी ट्राय कर सकती हैं।
फॉलो करें 4 स्मार्ट टिप्स
मैट फिनिश चाहती हैं? तो मैट आईशैडो यूज करें।
ग्लिटर चाहिए? तो उसमें थोड़ा सा शिमरी आईशैडो मिलाएं।
डार्क शेड बनाना हो, तो ब्लैक या ब्राउन आईशैडो की हल्की मात्रा मिलाएं।
बचा हुआ मिक्सचर स्टोर करने के लिए किसी पुराने नेल पॉलिश बॉटल का इस्तेमाल करें।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला