तमनार तथा बगीचा में खुलेगी अपेक्स बैंक की नवीन शाखा
रायपुर । अपेक्स बैंक की दो नवीन शाखा तमनार और बगीचा में जल्द खुलेंगी। यह जानकारी आज छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक ( अपेक्स बैंक) की 25 वी वार्षिक आमसभा की बैठक में अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी कुलदीप शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इन शाखाओं को प्रारंभ करने के लिए रिजर्व बैंक की अनुमति मिल चुकी है।
अपेक्स बैंक की वार्षिक आमसभा में अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बैंक की वित्तीय पत्रक प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अपेक्स बैंक की अंशपूजी 218.13 करोड़, निधियाँ (रिजर्व) 640.48 करोड़, ऋण एवं अमानत राशि 8440.88 करोड़, स्वयं की निधियाँ 429.27 करोड़ रूपये है। अपेक्स बैंक ने 36.32 करोड़ रूपये का लाभार्जन किया है। उन्होंने बताया कि अपेक्स बैंक की वर्ष 2000 में मात्र 3 शाखाए थी जो अब बढकर 15 हो गई है। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक से अपेक्स बैंक की तमनार तथा बगीचा मे नवीन शाखा खोलने की अनुमति मिल गई है।
आमसभा मे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव प्रतिनिधि शशिकांत द्विवेदी, लक्ष्मी महिला नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष मती सत्यबाला अग्रवाल, अपर पंजीयक हितेश दोषी, अपेक्स बैंक प्रबंध संचालक के एन कांडे, महाप्रबंधक युगल वर्मा, डीजीएम भूपेश चंद्रवंशी सहित विभिन्न जिलों से आए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नागरिक सहकारी बैंकों के प्रतिनिधि, कर्मचारी सहकारी साख समितियों के प्रतिनिधि और बैंक के अंशधारी प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 मार्च 2026)
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, कहा— देश को गुमराह करना उनकी आदत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल