नाबालिग प्रेमिका बुआ को ले गया भतीजा
हमीरपुर । यूपी के हमीरपुर जिले में एक कपल की प्रेम कहानी इनदिनों चर्चा में है। कपल रिश्ते में बुआ-भतीजा हैं। प्रेमिका नाबालिग है,वहां प्रेमी की रिश्ते में बुआ लगती है। लेकिन बीते दिन भतीजा नाबालिग बुआ को लेकर भाग गया। इस लेकर पीड़ित परिजनों ने भतीजे पर किडनैपिंग का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस कपल की तलाश कर रही है।
पूरा मामला जिले के मौदहा थाना क्षेत्र का है, जहां 21 मार्च को एक नाबालिग लड़की लापता हो गई। परिजनों ने बताया कि गांव का ही एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ उसका अपहरण कर ले गया है। विरोध करने पर जान-माल की धमकी दी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण करने का आरोप गांव के ही अजय निषाद पर लगा है। अजय की 21 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी, लेकिन शादी से पहले ही वे अपनी रिश्ते की 16 वर्षीय बुआ को लेकर रफूचक्कर हो गया।
लापता हुई लड़की के पिता ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपी युवक का लीविंग सर्टिफिकेट दिखाकर बताया कि वह भी नाबालिग है और पारिवारिक रिश्तेदार है।
नाबालिग लड़की के पिता ने बताया की जिस समय उसकी बेटी का अपहरण हुआ तब बड़ी बेटी घर पर ही थी। अजय अपने तीन अन्य साथियों के साथ घर में घुसा और बेटी को डरा-धमकाकर जबरन अपने साथ ले गया। पीड़ित पिता को अंदेशा है कि कहीं उसकी बेटी की हत्या ना कर दी जाए।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 मार्च 2026)
नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 2548 हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार
महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए महिला कोष की योजनाओं का विस्तार जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
नारी शक्ति से औद्योगिक प्रगतिः पूनम जायसवाल ने 20 महिलाओं को दिया रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव