नेपाल की नई PM सुशीला कार्की ने संभाला कार्यभार, किया यह बड़ा ऐलान
काठमांडू। नेपाल की नव नियुक्त अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया। प्रधानमंत्री कार्यालय एवं मंत्रिपरिषद का भवन हाल ही में आगजनी की घटना में क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण गृह मंत्रालय भवन में यह पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शुक्रवार को सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। कांतिपुर समाचार पत्र ने बताया है कि सुशीला कार्की ने सिंहदरबार स्थित कार्यालय में औपचारिक रूप से कार्यभार संभालने से पहले लांचोर पुघेर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री कार्की ने ”जेन-जी आंदोलन” के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया। मुख्य सचिव एकनारायण आर्याल ने बताया कि घायलों के लिए निःशुल्क उपचार की व्यवस्था भी की गई है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 फ़रवरी 2026)
राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
मेहनत की चमक और सरकारी संबल
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण