नेपाल के पूर्व डिप्टी पीएम रबि लामिछाने गिरफ्तार
काठमाडू। नेपाल के पूर्व उप-प्रधानमंत्री रबि लामिछाने को आधी रात काठमांडू स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। वे करोड़ों रुपए की सहकारी ठगी मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें इस मामले में जमानत मिली हुई थी लेकिन तुलसीपुर हाईकोर्ट ने शुक्रवार को इसे रद्द कर दिया।
न्यायालय के फैसले के बाद लामिछाने कहा कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की कॉपी मिले बिना ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने उनके बेडरूम तक में घुस गई। रबि लामिछाने पुष्म कमल दल की सरकार में 2024 में देश के उप-प्रधानमंत्री थे। राजनीति में आने से पहले वह देश के चर्चित पत्रकार थे। उन्होंने 2022 में राजनीति में एंट्री की थी। उन्होंने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के गठन की घोषणा की और उसी साल चुनाव लड़ा था।

कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
हाईवे पर दर्दनाक हादसा, धनबाद में 3 गाड़ियों की भिड़ंत; दो लोगों ने गंवाई जान
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
औरंगाबाद में गैंगरेप केस का खुलासा, नाबालिग सहित 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भाई अजित पवार को याद कर छलके सुप्रिया सुले के आंसू, भावुक बयान ने खींचा ध्यान
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात