हिडमा की मौत के बाद नक्सलियों का ऐलान: 23 नवंबर को प्रतिरोध दिवस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला?
Hidma Encounter: नक्सली कमांडर हिडमा की मौत के बाद अब बड़ा आंदोलन होने वाला है. नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने एक पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है. पत्र के मुताबिक हिडमा समेत 6 नक्सलियों के मारे जाने के बाद नक्सलियों ने 23 नवंबर को देशव्यापी प्रतिरोध दिवस मनाने का फैसला लिया है. वहीं, इस पत्र में हिडमा की मौत को लेकर कई दावे करते हुए आरोप भी लगाए गए हैं.
23 नवंबर को नक्सलियों का प्रतिरोध दिवस
18 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में खूंखार नक्सली कमांडर हिडमा समेत 6 नक्सली ढेर हो गए. इन 6 नक्सलियों की मौत के बाद नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने बड़ा फैसला लिया है. प्रवक्ता अभय ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है.
पत्र जारी कर लगाए गंभीर आरोप
नक्सलियों के इस नए पत्र के जरिए नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने सभी 6 नक्सलियों की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. पत्र में हिडमा की मौत को कई दावे करते हुए कहा गया है कि हिडमा इलाज के लिए विजयवाड़ा गया था. हिडमा को पकड़कर सरेंडर कराने का प्रयास था. वहीं, आरोप लगाए गए हैं कि हिडमा को सरेंडर कराने में नाकाम हो गए.
नक्सलियों ने पत्र में लिखा- ‘दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सचिव, केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड हिडमा और कुछ लोगों के साथ इलाज के लिए विजयवाडा शहर गए थे. इलाज होने के सिलसिले में कुछ लोगों का धोखाधड़ी के चलते इनकी जानकारी पुलिस को मिल गई. केंद्र गृह विभाग के निर्देशन में आंध्र प्रदेश एसआईबी पुलिस ने 15 नवंबर को इन लोगों को पकड़ लिया था. सरेंडर करवाने में नाकाम होकर निर्मम हत्या करके उसके बाद बताया है कि मारेडुमिल्ली जंगल में मुठभेड़ हुआ. हथियार मिलने का और मुठभेड़ में 6 लोग मरने का दावा सरासर सफेद झूठ है.’
नक्सलियों ने दी श्रद्धांजलि
पत्र के जरिए नक्सलियों ने ढेर हुए सभी 6 नक्सलियों को श्रद्धांजलि भी दी है. पत्र में आगे लिखा है- ‘उनका अनमोल प्राण को न्यौछावर करके, क्रांतिकारी स्पूर्ती को ऊंचा उठा कर, सैद्धांतिक मजबूती को दिखाकर शहीद हुए कामरेड हिडमा को सीपीआई (माओवादी) सिर झुकाकर विनम्रता के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है.’

“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।