₹5 लाख का इनामी नक्सली कुंजाम हिड़मा एके-47 के साथ ओडिशा के कोरापुट से गिरफ्तार
दर्दांत नक्सली हिड़मा माड़वी मोस्ट वांटेड बना हुआ है। इस बीच गुरुवार सुबह एक खबर आई कि हिड़मा को ओडिशा के कोरोपुट में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एके 47 भी मिला है। यह खबर फैलते ही ओडिशा से छत्तीसगढ़ तक हडक़ंप मच गया।
हालांकि कुछ देर बाद बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने स्पष्ट किया कि यह वह हिड़मा नहीं है। यह कुंजाम हिड़मा है और वह एसीएम कैडर का नक्सली है जिस पर पांच लाख रुपए का इनाम था।
उसके पास से एके 47 समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किया गया है। दरअसल ओडिशा पुलिस बॉर्डर इलाके में ऑपरेशन चला रही थी तभी एक युवक कोरापुट के पेटगुड़ा जंगल में भागते हुए नजर आया जिसे पकडऩे पर उसने अपना नाम कुंजाम हिड़मा होना बताया।
उसके पास से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किया गया। वह ओडिशा और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर हुई कई वारदातों में शामिल था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि वह कुछ बड़े खुलासे कर सकता है।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला