मस्क का दावा: पुतिन युद्ध नहीं हार सकते
सैन फ्रांसिस्को। टेस्ला इंक के सीईओ एलन मस्क ने यूक्रेन-रूस संघर्ष के बारे में एक्स स्पेस पर अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटरों से बात की। मस्क ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ यूक्रेन की जीत की संभावनाओं पर संदेह जताते हुए सीनेटर रॉन जॉनसन से सहमति जताई। उन्होंने कहा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के संघर्ष हारने की संभावना नहीं है।मस्क का रुख राष्ट्रपति बाइडन और सीनेटर मैककोनेल से अलग है, जो मानते हैं कि यूक्रेन की रक्षा में सहायता करना अमेरिका के हितों की रक्षा करने और अन्य निरंकुश शासनों को संघर्ष शुरू करने से रोकने के लिए महत्वपूर्ण है। जैसे ही सीनेट ने देर रात तक विधेयक पर बहस की, मस्क को संदेह जताया कि क्या सैन्य बल का उपयोग करने से संघर्ष समाप्त हो सकता है। उन्होंने दोनों तरफ से सैनिकों की जान गंवाने को लेकर चिंता व्यक्त की। और पुतिन को हटाने को लेकर भी सवाल उठाया। मस्क ने स्थिति की जटिलता को दर्शाते हुए संकेत दिया कि पुतिन की जगह लेने वाला नया नेता और भी सख्त हो सकता है।

"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौहान से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल
प्रदेश में विकास को बनाया गया है राष्ट्रनिर्माण का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को दिया जाएगा उद्योग का दर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नासा ने टाल दिया अपना मून मिशन, अब मार्च में नहीं होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या है वजह ?
अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..