हरलीन को आउट करने के बाद किया भड़काऊ इशारा, म्लाबा पर गिरी गाज़
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका की स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा को भारत के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप मैच के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए शनिवार को यहां फटकार लगाई गई और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया। दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को यहां भारत को तीन विकेट से हराया था।
आईसीसी ने दी म्लाबा को सजा
आईसीसी की मीडिया में कहा गया है, ‘म्लाबा को खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान बल्लेबाज के आउट होने पर अपमानजनक भाषा, कार्य या हावभाव का प्रयोग करने या आक्रामक प्रतिक्रिया से संबंधित है।’ यह घटना भारत की पारी के 17वें ओवर में घटी जब म्लाबा ने हरलीन देओल को आउट करने के बाद बल्लेबाज को पवेलियन लौटने का इशारा किया था।
आईसीसी ने कहा, ‘म्लाबा को फटकार लगाई गई और उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है, क्योंकि 24 महीने की अवधि में यह उनका पहला अपराध था।’ म्लाबा की गेंद ने देओल के बल्ले को छकाया और स्टंप्स से जा लगी।
सेंड ऑफ देना पड़ गया भारी
इसके बाद म्लाबा ने देओल को आउट होने पर 'सेंड-ऑफ' दिया जो कि आईसीसी के अनुच्छेद 2.5 के तहत आता है। यह अनुच्छेद किसी बल्लेबाज को आउट करने के बाद ऐसी भाषा क्रियाओं या हाव-भाव का प्रयोग करने से रोकता है जिससे बल्लेबाज अपमानित महसूस करे या आक्रामक प्रतिक्रिया दे। ऑन-फील्ड अंपायरों जैकलिन विलियम्स, किम कॉटन, कैंडिस ले बॉर्डे और सू रेडफर्न ने यह चार्ज लगाया था।

मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव