इंदौर में MBA छात्रा पर हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने MBA की एक छात्रा का गला रेतकर उसकी हत्या का प्रयास किया। वहीं पुलिस ने इस मामले में 23 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी कि आरोपी, युवती को तीन साल से परेशान कर रहा था। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद आधे दिन तक बाजार में दुकानों को बंद रखा गया। फिलहाल माहौल शांतिपूर्ण है।
छात्रा की हालत खतरे से बाहर
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर सांवेर कस्बे में अमन शेख ने गुरुवार दोपहर को MBA की एक छात्रा के गले पर चाकू से हमला किया। उन्होंने बताया कि छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी अमन शेख को छात्रा की हत्या का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
बात करने से इनकार करने पर किया हमला
डीएसपी ने बताया, "युवती ने हमें बताया कि आरोपी और उसने एक ही महाविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई की थी। आरोपी उसका पीछा करके उससे जबरन बात करने की कोशिश करता था। युवती ने जब आरोपी के साथ बात करने से इनकार कर दिया, तो उसने विवाद करते हुए युवती पर चाकू से हमला कर दिया।"
तीन साल से कर रहा था परेशान
वहीं घायल छात्रा के परिजनों का आरोप है कि आरोपी अमन शेख उसे पिछले तीन साल से परेशान कर रहा था। मना करने पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। इस बीच, MBA छात्रा की हत्या के प्रयास की वारदात को लेकर आक्रोशित हिन्दू संगठनों के आह्वान पर सांवेर में शुक्रवार को आधे दिन तक बाजार और अन्य प्रतिष्ठान बंद रखे गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सांवेर में हालात फिलहाल शांतिपूर्ण हैं।

बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
हादसे से मची चीख-पुकार: अनियंत्रित ट्रक के पलटने से ऑटो सवार 3 लोगों की मौत, राहत कार्य जारी
पुलिस का एक्शन: एनकाउंटर के बाद दबोचा गया भाजपा नेता के भांजे का हत्यारा, पैर में लगी गोली
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
जमीन विवाद ने ली तीन जान: मां और दो बच्चों का बेरहमी से कत्ल, इलाके में पसरा मातम
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
हीटवेव का कहर: सीएम ने दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश; कहा- पशु-पक्षियों के लिए भी रखें दाना-पानी
हत्या के बाद सुलग उठा था टामटिया: 30 घरों में आगजनी के मामले में मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
14 साल से क्यों अटकी है सफाईकर्मियों की भर्ती? हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा तीखा सवाल