हॉस्टल में लगी भीषण आग, 120 बेड जलकर हुए खाक
साहिबगंज के रांगा थाना क्षेत्र स्थित सीतापहाड़ स्थित संत जोसेफ हॉस्टल की ऊपरी मंजिल में शनिवार सुबह करीब सात बजे आग लग गई। इससे वहां रखे 120 बेड व विद्यार्थियों का सामान जलकर राख हो गया। थाना पुलिस, विद्यार्थियों व शिक्षकों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वैसे आशंका जताई जा रही है कि अलसुबह बच्चे मोमबत्ती जलाकर पढ़ाई कर रहे थे। उसके बाद सुबह की प्रार्थना में चले गए और मोमबत्ती बुझाना भूल गए। आशंका है कि उसी से आग लगी हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्कूल के बच्चों से मिली जानकारी के अनुसार, छात्रावास का हॉस्टल दो मंजिला है, जिसमें करीब चार सौ बच्चे रहते हैं। ऊपरी मंजिल पर 120 बेड थे, जिसमें कक्षा पांच, छह और सात के विद्यार्थी रहते थे। शनिवार की सुबह सभी विद्यार्थी प्रार्थना के लिए हॉस्टल के पीछे चर्च में गए हुए थे। कुछ समय बाद हो हल्ला हुआ कि हॉस्टल में आग लग गई है।इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बेड, खिड़की, विद्यार्थियों की कॉपी-किताब व अन्य सामान जल गया। आग इतनी भीषण थी कि हाल के ऊपरी हिस्से का प्लास्टर झड़ कर नीचे गिरने लगा है। घटना की सूचना रांगा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दमकल को मंगाया। मौके पर रांगा थाना के एसआइ विजय कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई