कई पीपीएस अधिकारियों का तबादला, इंस्पेक्टर से प्रोन्नत अफसरों को भी मिली तैनाती
लखनऊ । प्रदेश शासन ने पीपीएस संवर्ग के कई पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस उलटफेर के साथ ही निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए छह अधिकारियों को भी नई तैनाती मिली है। वहीं एक पुलिस उपाधीक्षक का पहले किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है।
प्रदेश शासन ने बुधवार देर रात हमीरपुर में पुलिस उपाधीक्षक पद पर तैनात आशीष कुमार यादव को 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर भेजा गया है। सीओ जगदीश प्रसाद रावत का सीबीसीआईडी से मण्डलाधिकारी कानपुर के पद पर किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। जबकि उनकी जगह हरदोई में सीओ पद की जिम्मेदारी संभाल रहे सुनील कुमार शर्मा को कानपुर नगर का मंडलाधिकारी बनाया गया है। इटावा में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात रहे शैलेन्द्र प्रताप गौतम कोसहारनपुर भेज दिया गया है। इसी प्रकार इटावा में तैनात अमित कुमार सिंह का तबादला लखनऊ रेलवे में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कर दिया गया है। सीओ आनंद कुमार राय को प्रतापगढ़ से गोंडा भेज दिया गया है। जबकि उनकी जगह कौशांबी में सीओ पद पर तैनात मनोज कुमार सिंह को प्रतापगढ़ में सीओ बनाया गया है। प्रतिमा सिंह को एएनटीएफ बरेली सें 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही सियाराम का मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी (कासो) बरेली से आरटीसी चुनार मिर्जापुर के पद पर तबादला कर दिया गया है।
वहीं, निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बनने वाले छह अधिकारियों को तैनाती मिली है। प्रोन्नत हुए राजकुमार पांडेय हमीरपुर के सीओ बनाये गए हैं। साथ ही नरेश कुमार को भदोही में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राम दवन का पुलिस उपाधीक्षक इटावा के पद पर तबादला कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी राम गोपाल शर्मा को इटावा का सीओ बनाकर भेजा गया है। इसी तरह निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रमोट हुए यादवेंद्र कुमार राय का एलआईयू गोंडा के पद पर तबादला कर दिया गया है। संजीव कुमार विश्नोई को बरेली एयरपोर्ट में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर भेजा है।

विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किए गए दो हवाई फायर
सीएम बोले—अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी नहीं रखी देश की इज्जत
दिल्ली में हड़कंप: लाल किला और विधानसभा पर हमले की चेतावनी
होली के दिन ट्राई करें केसर-बादाम मिल्क, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
मेहमानों को करें खुश, होली के मौके पर बनाएं स्वादिष्ट दम आलू
चेहरे पर लाना है नेचुरल ग्लो, तो बस लगाना होगा ये फेस मास्क
झारखंड में हेमंत सोरेन और पत्नी ने डाला वोट, आम जनता को किया प्रेरित
टीम इंडिया की लुटिया डूबो कर ही मानेंगे गौतम गंभीर! हार के सबसे बड़े कसूरवार, प्लानिंग की चूक या जिद का खेल?
लोकतंत्र का महापर्व: पलामू में सुबह से ही लगी लंबी कतारें, सुरक्षा बलों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण मतदान जारी