मनीषा रानी ने खरीदी एक और नई प्रॉपर्टी, यूजर्स ने कहा.....
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी अपने करियर में हर दिन एक नई सफलता की सीढ़ी चढ़ रही है। बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी भले ही उनके हाथ न लगी हो, लेकिन इस शो से निकलने के बाद उन्हें भरपूर काम मिला। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया।
बिहार की लाडली मनीषा रानी के करियर में चार चांद लगाए 'झलक दिखला जा' सीजन 11 ने, जिसकी ट्रॉफी उन्होंने अपने नाम की। अपने करियर में लगातार ऊंचा मुकाम छू रहीं मनीषा रानी ने बीते साल लग्जरी कार खरीदी थी। अब इस लग्जरी कार के बाद अब मनीषा रानी ने एक और नई प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसके लिए फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
मनीषा रानी ने इस जगह पर खरीदी खुद की जमीन
मनीषा रानी म्यूजिक वीडियो और शोज के साथ-साथ अपने Youtube Channel के माध्यम से भी फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। उन्होंने लंबे समय के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने इस वीडियो में मनीषा रानी अपने फैंस के साथ खुशी शेयर करते हुए बता रही हैं कि उन्होंने अपने राज्य बिहार में खुद की जमीन खरीदी है, जिसके रजिस्ट्री के कागजात भी उन्होंने फैंस को व्लॉग में दिखाए। इसके अलावा मनीषा ने उस बड़े से लैंड की वीडियो भी शेयर की, जो उन्होंने हाल ही में खरीदा है, जिस पर उनका नया घर बन रहा है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी मनीषा रानी को बधाई
मनीषा रानी के इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी इस नई अचीवमेंट के लिए बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये सफलता खाली मनीषा रानी की नहीं, बल्कि हम सब की है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "एक बिहारी सब पर भारी"।
एक अन्य यूजर ने लिखा, "ज्वाइंट परिवार में बड़ी होने के बाद उन्होंने अपने परिवार के लिए बिहार में एक प्रॉपर्टी खरीदी और एक बड़ा घर बनाया। अब वह जल्द ही मुंबई में भी अपना घर बना लेगी। क्या खूबसूरत विचार है बाबू, हमें तुम पर बहुत गर्व है"।

लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव