हीरो बना शख्स, तीन को बचाया, खुद नहीं बच सका
पटना। पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी गंगा घाट पर बुधवार को अर्ध्यदान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक महिला समेत तीन लोग गंगा नदी में डूबने लगे। यह देख गांव के एक युवक ने साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी। युवक ने डूब रहे तीनों लोगों की जान बचा ली, लेकिन दुर्भाग्यवश वह खुद गंगा की तेज धारा में बह गया और लापता हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
द्धालु उगते सूर्य को अर्ध्य देने पहुंचे थे
स्थानीय लोगों का कहना है कि मनेर के शेरपुर पश्चिमी पंचायत स्थित ब्रह्मचारी गांव के समीप गंगा घाट पर चैती छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्ध्य देने पहुंचे थे। अर्ध्यदान के दौरान कुंती देवी तथा पास में स्नान कर रहे कल्लू और रूपेश अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस दौरान वहां अफरतफरी मच गई। तीनों लोग मदद की गुहार लगाने लगे।
अपनी चाची के साथ घाट पर आया था
तीनों को डूबते देख लालबेगवा गांव निवासी दिलीप ठाकुर के पुत्र बिट्टू कुमार ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। उसने साहसपूर्वक महिला और दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, इस दौरान वह खुद गंगा की तेज धारा की चपेट में आ गया और डूबकर लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि बिट्टू अपनी चाची के साथ घाट पर गया था। किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

CISF कांस्टेबल भर्ती विवाद: शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार की याचिका खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से राजस्व में रिकॉर्ड उछाल, मोनोपाली टूटी
सीट बढ़ोतरी का असर: उत्तर भारत को फायदा, दक्षिण राज्यों में चिंता
‘रिश्वत मांगना ही नहीं, लेना भी पाप है’, हाईकोर्ट की डॉक्टर को चेतावनी
अहिल्यानगर हादसा: तालाब में डूबे तीन बच्चे, एक की मौत, दो लापता
गृह मंत्री शाह का ममता सरकार पर बड़ा हमला, 14 आरोपों के साथ जारी की चार्जशीट