माल्या, कोहली, चहल, सहवाग ने आरसीबी महिला टीम को सराहा
नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की महिला टीम के पहले डब्ल्यूपीएल खिताब जीतने पर खिलाडि़यों को बधाईयों का तांता लगा हुआ है। इस तारतम्य में कारोबारी और फ्रेंचाइजी के पूर्व मालिक विजय माल्या, आईपीएल पुरुष टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली, भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सहित रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कई प्रशंसकों ने आरसीबी महिला टीम को पहला डब्ल्यूपीएल खिताब जीतने के लिए बधाई दी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की महिला खिलाडि़यों ने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर खिताब जीता, जिसके बारे में आरसीबी के अधिकांश समर्थकों का मानना है कि यह लंबे समय से बाकी था।
फ्रेंचाइजी टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या ने कहा कि टीम ने लंबे समय से अपेक्षित खिताब जीता, माल्या ने अपने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, डब्ल्यूपीएल जीतने के लिए आरसीबी महिला टीम को हार्दिक बधाई। अगर आरसीबी पुरुष टीम आईपीएल जीतती है तो यह एक शानदार डबल होगा। शुभकामनाएं। वहीं कोहली और युजवेंद्र चहल ने खिताब विजेताओं को सुपरवुमेन और चैंपियंस कहा। कोहली ने एक वीडियो कॉल पर आरसीबी महिला कप्तान स्मृति मंधाना के साथ बातचीत की। उन्होंने आरसीबी महिला खिलाड़ियों को सुपरवुमेन करार दिया, साथ ही हजारों फ्रेंचाइजी प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मुश्किल हालात में दिखाए गए जज्बे के लिए आरसीबी टीम की प्रशंसा की। सहवाग ने लिखा, डब्ल्यूपीएल जीतने पर आरसीबी को बहुत-बहुत बधाई। कठिन परिस्थितियों में दिखाया गया शानदार जज्बा और योग्य विजेता। वहीं चहल ने एक्स पर कन्नड़ में एक पोस्ट डाला, जिसका अनुवाद इस प्रकार है : आनंद, परमानंद, परमानंद। हमारी आरसीबी टीम को बधाई! बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी आरसीबी टीम को खिताब जीतने पर बधाई दी! उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि कॉन्ग्रैचुलेशन्स #टीएटी एडब्ल्यूपीएल सीजन 2!

पुणे पोर्शे हादसा मामला: आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत
अब नहीं आएगा ज्यादा बिजली बिल, वैज्ञानिकों ने निकाली स्मार्ट तकनीक
Bhopal और Indore में प्रॉपर्टी रेट चढ़े, मेट्रोपॉलिटन एरिया तय होने का इंतजार
Bhopal के 100 से ज्यादा घरों में गंदा पानी, नलों से कीड़े निकलने से लोग परेशान
राज्य में जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 कलेक्टरों के ट्रांसफर की चर्चा
गठबंधन की मजबूती पर सवाल, वामपंथी नेताओं ने कहा- ऐसे नहीं चलेगा गठबंधन
‘हमदर्द बनेंगे पुलिसकर्मी’, Madhya Pradesh के ट्रेनिंग स्कूलों में नई पहल
आईपीएल 2026 के पहले 20 दिनों का कार्यक्रम जल्द जारी होगा: देवजीत सैकिया
सरकार का बड़ा कदम: ₹2.81 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च को लेकर लोकसभा में प्रस्ताव