मल्लिकार्जुन खरगे ने न्याय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित
दिल्ली में 'न्याय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 'ये लड़ाई संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है, अगर आप इसमें असफल हुए तो आप हमेशा के लिए मोदी के गुलाम बन जाओगे।' खरगे ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया और मोदी सरकार पर अपने वादे पूरे न करने का भी आरोप लगाया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा 'उन्होंने (भाजपा) हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, कहां हैं वो नौकरियां? हम उन्हें (पीएम मोदी) क्या 'झूठों का सरदार' कहें।' खरगे ने कहा कि 'आज हर अखबार में मोदी की गारंटी लिखा रहता है। मोदी जी की गारंटी थी कि हर साल दो करोड़ नौकरियां, लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपये, लेकिन मोदी ने कुछ नहीं दिया। कांग्रेस ने जो भी वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया। उन्होंने हमारे किसानों को धोखा दिया, युवाओं, महिलाओं को धोखा दिया।

किसानों को मिलेगा जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए समर्पित प्लेटफॉर्म
इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट को रफ्तार, सुरंग निर्माण का काम जल्द शुरू
विधानसभा में उठा मुद्दा, दोनों पक्षों ने रखी अपनी-अपनी बात
शोएब अख्तर ने गिरगिट की तरह बदला रंग!: मना रहे थे भारत बाहर हो जाए, जब पाकिस्तान पर तलवार लटकी तो बदल गए तेवर
सुरक्षा समीक्षा के बाद ही होगा फैसला, वंदे भारत विस्तार पर सस्पेंस
पंचायत विभाग के खाते से फर्जी चेक के जरिए निकाली गई रकम
इजराइल यात्रा पर घमासान, कांग्रेस बनाम बीजेपी आमने-सामने
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से अफरा-तफरी, पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया