पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण
कोंडागांव । कोंडागांव जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, जिले में पदस्थ 64 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का अस्थायी तौर पर विभिन्न थानों में स्थानांतरण किया गया है। इस आदेश में उप-निरीक्षक (सउनि) से लेकर आरक्षक स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। इस सूची में उप-निरीक्षक यशवंत सेन को रक्षित केन्द्र से थाना फरसगांव, जबकि मोहन यादव को मर्दापाल से केशकाल थाने स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही बहादुर मरकाम, मुलचंद बघेल, संतोष सिदार, और मनीराम मरकाम सहित कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी नई तैनाती दी गई है।
कई महिला आरक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है, जिसमें प्रेमलता दीवान, संगीता कोर्राम और अंजिना सोरी प्रमुख हैं। यह स्थानांतरण आदेश प्रशासनिक आवश्यकताओं और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की दृष्टि से लिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्थानांतरण के पालन हेतु आदेश जारी किए गए हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 मार्च 2026)
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, कहा— देश को गुमराह करना उनकी आदत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल