मुलताई की राजनीति में बड़ा बदलाव, नीतू परमार बनीं भाजपा सदस्य
-क्षेत्र के विकास व जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने भाजपा में शामिल हुईं परमार
- भाजपा एक परिवार, सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे
बैतूल/भोपाल, 13/05/2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बुधवार को बैतूल में बैतूल जिले की मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू परमार एवं उनके पति श्री प्रहलाद सिंह परमार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू परमार ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास व जनकल्याण के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन एक परिवार है। हम सभी कार्यकर्ता परिवार भाव से मिलकर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे।
जनता की सेवा करने वालों के लिए कांग्रेस में कोई स्थान नहीं
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है, यहां सभी का स्वागत है। सभी कार्यकर्ता परिवार भाव के साथ जनता की सेवा और संगठन के कार्यों को बुलंदियों तक पहुंचाते हैं। कांग्रेस पार्टी में जनता की सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए कोई स्थान नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। देश और प्रदेश की जनता लगातार भाजपा पर भरोसा कर रही है। भाजपा संगठन साफ सुधरी राजनीति करने वालों को काम करने के लिए अनुकूलता प्रदान करना और मौका देने का कार्य करता है।
भाजपा मेरा परिवार, मैं इसकी सदस्य- श्रीमती नीतू सिंह परमार
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू परमार ने कहा कि मैं पहले भी भाजपा की सदस्य रही हूं। वर्षों तक भाजपा संगठन में एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह रहकर कार्य किया है। भाजपा मेरा परिवार है और मैं इसकी सदस्य हूं। मुलताई नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाली देवतुल्य जनता की सेवा और अधिक प्रभावी रूप से कर सकूं, इसलिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पंवार, विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख, जिला मंत्री श्रीमती वर्षा गढ़ेकर उपस्थित रहीं।

मुलताई की राजनीति में बड़ा बदलाव, नीतू परमार बनीं भाजपा सदस्य
छात्रों के लिए जरूरी खबर, CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई में
SC में लॉ छात्रों के अटेंडेंस नियमों पर सुनवाई तय, दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर सवाल
नासिक भोंदू बाबा केस में नया मोड़, ईडी ने रूपाली चाकणकर को तलब किया
दिलजीत दोसांझ मैनेजर के घर फायरिंग: AAP ने BJP पर निशाना साधा
उज्जैन से बेंगलुरु तक 5 माह के बच्चे की यात्रा, एयर एम्बुलेंस बनी जीवनरक्षक
27% आरक्षण: कोर्ट ने निर्धारित किया 15 मई तक रोज़ाना सुनवाई का शेड्यूल
MSP बढ़ोतरी पर कैबिनेट की मुहर, जानें किन फसलों को कितना फायदा
पाकिस्तान के खिलाफ जीत से बदली तस्वीर, ICC रैंकिंग में बांग्लादेश को फायदा
गुजरात फैक्ट्रियों में मिले उदयपुर के बच्चे, बाल श्रम का गंभीर मामला