अवैध नशे के विरूद्व पुलिस की बडी कार्रवाई
बिलासपुर । अवैध नशे के विरूद्व बिलासपुर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर गांजा तस्करी कर रहे 04 आरोपीयों से 45 किलो गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है। आरोपीगण द्वारा गांजा तस्करी हेतु उपयोग किये जा रहे ब्रेजा कार को भी मामले में जप्त किया गया है। बरामद गांजे का बाजार मूल्य लगभग 4 लाख 50 हजार रूपये है।‘‘
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) द्वारा अवैध धंधो में लिप्त असामाजिक तत्वों के विरूद्व अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन उमेश कुमार गुप्ता एवं नोडल अधिकारी सायबर सेल कृष्ण कुमार पटेल के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।
दिनांक 24.02.2024 को सूचना संकलन के दौरान मुखबीर के माध्यम से जानकारी मिला की भारतीय नगर मुक्तिधाम के पास पीले रंग के ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 10 एमएस 2345 में कुछ संदिग्ध लडके बैठे हुए हैं, जो बडी मात्रा में गांजा लेकर आये हैं, ग्राहक की तलास कर रहे हैं। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को बताकर थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयू की टीम द्वारा भारती नगर मुक्तिधाम के पास घेरा बंदी कर पीले रंग के ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 10 एमएस 2345 को पकडा गया। कार में आरोपीगण गोलू खटिक निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला, अभिषेक खटिक निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला, सुन्दर तेवर निवासी जूना बिलासपुर एवं डेविड डिसूजा निवासी राजीव गांधी चैक कुम्हारपारा के बैठे हुए मिले, जिनसे पुछताछ करने पर गुमराह करने लगे। कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की में 03 बडे ब्रीफकेस एवं 02 प्लास्टिक बोरी के भीतर छिपाकर रखा गया गांजा जो 01 किलो एवं 02 किलो साईज के प्लास्टिक के पैकेटो में पैक किया हुआ था बरामद हुआ जिसका कुल वजन 45 किलो ग्राम है। बरामद गांजा का अनुमानित बाजार मूल्य 4 लाख 50 हजार रूपये है। आरोपीगण के विरूद्व नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। पुछताछ पर आरोपीगण द्वारा बलांगीर उडीसा से गांजा खरीदकर लाना बताया गया है। आरोपीगण का बलांगीर उडीसा के संपर्क सुत्रों की जांच की जा रही है। जांच बाद अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया जावेगा।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य, सहायक उपनिरीक्षक दिलाराम मनहर, प्रधान आरक्षक नवीन सोनकर, आरक्षक सोनू भार्गव एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू, सहायक उपनिरीक्षक शोभनाथ यादव, प्रधान आरक्षक देवमून पुहूप, आरक्षक सरफराज खान, तरूण केशरवानी, सत्या पाटले, बोंधुराम कुम्हार, विरेन्द्र गंधर्व, निखिल राव जाधव, संतोष यादव, प्रशांत सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में