गेमिंग के जुनून में बर्बाद हुए जिंदगी: 35 बीघा जमीन बेचकर लिया करोड़ों का कर्ज, अंत में खुदकुशी
उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बेहद चौकानें वाली खबर आयी है जहां स्योहारा थाना इलाके के काजमपुर के रहने वाले वरुण चौहान नाम के एक कारोबारी ने ऑनलाइन गेम्स में करोड़ों रुपए हारने के बाद फांसी लगा कर अपनी जान दे दी. वरूण चौहान को ऑनलाइन गेम्स खेलने की ऐसी लत लगी कि वह रात दिन ऑनलाइन गेम्स खेलता रहता था. एक दो बार जीता भी लेकिन तीन महीने में एक करोड रूपये हार बैठा. इसी लत में 85 बीघे जमीन में से 35 बीघा जमीन भी बिक गयी. यहां तक कि कर्ज भी ले लिया इसके बाद भी ऑनलाइन गेम खेलना जारी रहा. फिर इसी कर्ज से परेशान होकर वरूण चौहान ने खुदकुशी कर ली.
स्योहारा थाने के काजमपुर गांव के निवासी वरुण चौहान का मुरादाबाद में आरओ वाटर का कारोबार है. वह रोजाना सुबह अपने गांव से मुरादाबाद जाता था और शाम को स्योहारा वापस लौटता था. वरूण के पिता की भी चार वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी.
35 बीघा जमीन भी बिक गई
वरुण के पास 85 बीघा जमीन थी लेकिन ऑनलाइन गेम खेल-खेल कर 35 बीघा जमीन बेच चुका था. चार महीने पहले भी उसने एक करोड़ 20 लाख रुपए की जमीन बेची थी. ऑनलाइन गेम्स में उसे लगातार नुकसान हो रहा था लेकिन रातों-रात करोड़पति बन कर अपने नुकसान को पूरा करने के लालच में उसका नुकसान बढता गया. इसी वजह से डिप्नेशन में उसने शनिवार रात मुरादाबाद में अपने आरओ वाटर प्लांट पर गले में रस्सी बांध कर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.
सुसाइड नोट में क्या लिखा?
पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला जो उसने अपनी पत्नी नीरा को लिखा कि नीरा मेरे जाने से ही सब कुछ बच सकता है. गब्बु (वरूण का बेटा) अपना और मां का ख्याल रखना. सुसाइड नोट इसलिए लिख रहा हूं कि कोई तुम्हे जांच के नाम पर परेशान न करे. वरूण चौहान के सुसाइड करने की खबर मिलते ही स्योहारा से परिजन मुरादाबाद पहुंचे और बिना किसी कानूनी कारवाई के पोस्टमार्टम के बाद शव को ला कर गांव में रामगंगा किनारे अंतिम संस्कार कर दिया.
कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं
मुरादाबाद सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि वरूण के परिजनो ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत थाने में नहीं दी है. नीरा अपने बेटे गब्बु के साथ अपने मायके अमरोहा गई हुई थी. वरूण की पत्नी नीरा के मुताबिक उसने वरूण से ऑनलाइन गेम्स छोडने को काफी समझाया था. लेकिन वरूण ने उसकी बात नहीं मानी और आखिरकार कर्ज में डूब कर हताश निराश अवसाद में आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लिया. वरूण के ऑनलाइन गेम्स की लत ने एक अच्छी खासी गृहस्थी को उजाड़ दिया.

पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर