28 हजार कमर्शियल ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द, भारतीय समुदाय पर सबसे ज्यादा असर
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने देश में अप्रवासी कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए 28 हजार से अधिक गैर-नागरिकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मंगलवार को इस फैसले की जानकारी दी। प्रशासन ने इन निष्कासित ड्राइवरों की जगह पूर्व अमेरिकी सैनिकों को लाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम की शुरुआत भी की है।
9,500 ड्राइविंग स्कूल बंद, अंग्रेजी न जानने पर गाज
व्हाइट हाउस के अनुसार, राज्य सरकारों के साथ मिलकर देश भर में 9,500 ऐसे ड्राइविंग स्कूलों को बंद कर दिया गया है, जिन पर नियमों का उल्लंघन कर अप्रवासी ड्राइवरों को लाइसेंस दिलवाने में मदद करने का आरोप है। अमेरिकी परिवहन विभाग ने ड्राइवरों के लिए अंग्रेजी भाषा की अनिवार्यता को बेहद सख्त कर दिया है। अंग्रेजी पर मजबूत पकड़ न होने के कारण अब तक करीब 26 हजार ड्राइवरों को सड़कों से हटा दिया गया है।
फ्लोरिडा सड़क हादसे के बाद बढ़ी सख्ती
कार्रवाई की यह कड़ी अगस्त 2025 में फ्लोरिडा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे से जुड़ी है। वहां एक अप्रवासी ट्रक ड्राइवर द्वारा अवैध यू-टर्न लेने से हुए हादसे में 3 लोगों की जान चली गई थी। अमेरिकी परिवहन मंत्री शॉन डफी ने कहा कि फ्लोरिडा हादसे के जिम्मेदार भारतीय ड्राइवर को नियमतः लाइसेंस ही नहीं मिलना चाहिए था। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो व्यक्ति अंग्रेजी नहीं बोल या पढ़ सकता, उसे भारी वाणिज्यिक वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
भारतीय प्रवासियों पर पड़ेगा बड़ा असर
लाइसेंस रद्द किए जाने के इस फैसले का सबसे व्यापक प्रभाव भारतीय समुदाय, विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा से गए ड्राइवरों पर पड़ने की संभावना है। एक अनुमान के अनुसार, अमेरिका के परिवहन क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से आए करीब 1.3 लाख से 1.5 लाख ट्रक ड्राइवर कार्यरत हैं।
पूर्व सैनिकों को ड्राइविंग में छूट और प्राथमिकता
ट्रंप प्रशासन ने एक नए अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत हाल ही में भारी सैन्य वाहन चलाने वाले पूर्व अमेरिकी सैनिकों को कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (CDL) के लिए स्किल टेस्ट में विशेष छूट दी जाएगी। यूएस ट्रांसपोर्टेशन डिपार्टमेंट का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य अमेरिकी सड़कों को सुरक्षित बनाना, नियमों की अनदेखी करने वाले विदेशी ड्राइवरों पर अंकुश लगाना और स्थानीय अमेरिकी नागरिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव