UP Weather Today: कोहरे के साथ शीतलहर का डबल अटैक जारी, यूपी में पड़ेंगी खतरनाक ठण्ड, जाने आज के मौसम का हाल
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में शॉल-स्वेटर वाले दिन आ गए है. धूप की तपिश भी अब फीकी पड़ गई है. इसके अलावा सुबह सवेरे कोहरा और शाम के समय ठंडी हवाएं लोगों को ठंड का अहसास करा रही है. माना जा रहा है अगले हफ्ते से यूपी में ठंड का सितम और बढ़ेगा और अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी. लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक,17 नवम्बर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा नजर आ सकता है. हालांकि मौसम विभाग ने इसको लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की है. पूर्वानुमान है कि सोमवार को कि मथुरा, मेरठ, आगरा, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कानपुर, ललितपुर, औरया, फरुखाबाद, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, फरुखाबाद, बहराइच, शाहजहांपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, पीलीभीत, आजमगढ़, रामपुर, बरेली, शामली और सहारनपुर में हल्का से मध्यम कोहरे की चादर सुबह के वक्त दिखाई दे सकती है
नवंबर के आखरी सप्ताह में और बढ़ेगी ठण्ड
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल राज्य में कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है. फिलहाल इस समय हल्की शुष्क उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. लेकिन 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का उछाल कुछ जगहों पर देखा जा सकता है. हालांकि नवंबर के आखरी हफ्ते में यहां तापमान में और गिरावट देखी जाएगी.

लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
कहा—कानून आमजन के लिए सुलभ और समझने योग्य होना चाहिए
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन