खंडवा में कब्रिस्तान कांड का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
Crime: कब्रिस्तान में महिलाओं की कब्र से छोड़छाड़ करने के पीछे उसका अलग ही मकसद था। वो अपनी जिस्मानी और रूहानी ताकत बढ़ाना चाहता था। पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज तलाश कर उसकी पहचान की और गिरफ्तार कर लिया।
मध्य प्रदेश के खंडवा में कब्रों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्ता कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उससे चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश निकला है। वह अपनी दो पत्नियों की हत्या के मामले में सजा काट चुका है। बुधवार दोपहर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो पहले तो ताजी और खासकर महिलाओं की कब्रों को तलाश करता। फिर लाश के बालों पर तंत्र क्रिया कर खुद के पावर को बढ़ाना चाहता था। यही नहीं आरोपी पुराना शातिर बदमाश निकला है जिस पर पूर्व में ही 11 मामले दर्ज पाए गए हैं, जिनमें से दो हत्याओं के मामले हैं। आरोपी ने अपनी दो पत्नियों की हत्या की है जिसके चलते वह करीब 15 साल जेल में बंद था, उसी दौरान किसी तांत्रिक की बताई तंत्र क्रिया करने वह इस तरह की हरकत अंजाम दे रहा था। वहीं आरोपी के पुराने अपराधों को देखते हुए पुलिस अब उस पर रासुका जैसी गम्भीर कार्रवाई भी कर रही है।
सीसीटीवी में नग्न अवस्था में दिखा था आरोपी
खंडवा एसपी मनोज कुमार रॉय ने बताया कि 19 मई को ग्राम सिहड़ा और शहर के बड़ा कब्रिस्तान और दुबारा से 21 सितंबर को बड़ा कब्रिस्तान में कब्रों की फर्शी और मिट्टी हटाकर लाश के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था। घटना के बाद से ही मुस्लिम समाज आक्रोशित था, और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही थी। इसी बीच सीसीटीवी देखे गए, जिसमें नग्न अवस्था में एक आरोपी दिखा। छानबीन की तो संदिग्ध की पहचान ग्राम मुंदवाड़ा के 50 वर्षीय अय्यूब खान के रूप में की गई। पुलिस ने मुखबिर नेटवर्क को अलर्ट किया और उसकी जानकारी निकलवाई। संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि होते ही उसे हिरासत में लिया गया।
इसलिए अमावस को करता था हरकत
पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो आरोपी अय्यूब ने बताया कि वह अमावस्या में दिन के समय कब्रिस्तान की रैकी करता, और हाल ही में दफनाई गई कब्र को चिन्हित कर रात में कब्रिस्तान जाकर उस कब्र की मिट्टी हाथों से खोदता था। इसके बाद वह कब्र के अंदर उतरकर शव पर तांत्रिक क्रिया करता था। यही नहीं, आरोपी इतना शातिर था कि वह अमावस्या का दिन इसलिए चुनता, जिससे लोगों को इसमें किसी हिन्दू तांत्रिक के शामिल होने का भ्रम हो।
गांव के लोग कहते हैं शैतान
पुलिस ने आरोपी का जब रिकॉर्ड खंगाला गया तो उस पर पहले ही 11 मामले दर्ज पाए गए। यही नहीं, उसने अपनी दो पत्नियों की भी हत्या की थी। इसके मामले में वह हाल ही में आजीवन कारावास की सजा काटकर सेंट्रल जेल इंदौर से रिहा हुआ था। इसके बाद गांव के लोग उसके कर्मों की वजह से उसे शैतान तक कहकर पुकारते हैं।

असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
Rajendra Bharti की सदस्यता जाने से कांग्रेस की गणित बिगड़ी