ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे एम्स में वेंटिलेटर पर, फेफड़ों में हुआ संक्रमण
नई दिल्ली । केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की पत्नी माधवी राजे की हालत नाजुक है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम (वेंटिलेटर) पर रखा गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर 15 फरवरी को दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था। माधवी राजे को सांस लेने में तकलीफ होने पर 15 फरवरी को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था। इसके बाद से उनकी सेहत नाजुक बनी हुई है। मां की तबियत ठीक नहीं होने की वजह से ज्योतिरादित्य भी भाजपा के कार्यक्रमों से दूर ही रहे। सिर्फ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद से वे लगातार दिल्ली में ही बने हुए हैं और मां की सेहत पर नजर रखे हुए हैं। उनके करीबियों का कहना है कि मंत्रालय में भी वह कम ही समय दे रहे हैं। उनका अधिकांश समय अपनी मां के साथ गुजर रहा है।

नशे में लापरवाही बनी जानलेवा: असलहा लहराने से युवती की गोली लगने से मौत
22 मार्च तक उड़ान निरस्त, इंदौर से शारजाह जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी
ड्रॉपआउट लड़कियों के लिए नई पहल, Madhya Pradesh सरकार शुरू करेगी अभियान
नीतीश के दिल्ली रवाना होने पर किचेन कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में बदलाव की संभावना
पुणे पोर्शे हादसा मामला: आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत
अब नहीं आएगा ज्यादा बिजली बिल, वैज्ञानिकों ने निकाली स्मार्ट तकनीक
Bhopal और Indore में प्रॉपर्टी रेट चढ़े, मेट्रोपॉलिटन एरिया तय होने का इंतजार
Bhopal के 100 से ज्यादा घरों में गंदा पानी, नलों से कीड़े निकलने से लोग परेशान
राज्य में जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 कलेक्टरों के ट्रांसफर की चर्चा