प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज होगी बारिश
लखनऊ।उमस भरी गर्मी से प्रदेश के लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। आज से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी मानसूनी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून के प्रभावी होने का अनुमान जताया है। मंगलवार को अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। झांसी में लोग मंगलवार को गर्मी से बेहाल रहे जहां अधिकतम तापमान 42. 1 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर कानपुर रहा जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रहा । वहीं गाजीपुर और चुर्क प्रदेश में सबसे कम तापमान 23.6 दर्ज किया गया।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों और पश्चिमी यूपी के अनेक हिस्सों में कल से अगले दो दिन तक बारिश की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मानसून की अरब सागर की शाखा सक्रियता के कारण दक्षिण- पश्चिम मानसून ने मंगलवार को ललितपुर के रास्ते प्रदेश में दस्तक दी जबकि सामान्य तौर पर मानसून बंगाल की खाड़ी से पूर्वी यूपी में प्रवेश करता है।

SIR के बाद जांचें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम, जिले से 44 हजार से ज्यादा मतदाता हटे
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर
पाकिस्तान में 3.9 की तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
Indore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से हटाया अतिक्रमण
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद