सीएम योगी से मिले इजराइली राजदूत, उपयोगी और सार्थक चर्चा की
लखनऊ। भारत और इजराइल के बीच रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं। आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोनों देशों ने एक दूसरे का समर्थन किया है। इस बीच भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इजराइली राजदूत से मुलाकात को लेकर कहा कि भारत में इजराइल के राजदूत के साथ एक अत्यंत उपयोगी और सार्थक चर्चा हुई है। यह बैठक आपसी हितों के क्षेत्रों में यूपी और इजराइल के बीच गहरे संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है।
सीएम योगी ने कहा कि हम यूपी के लोगों के हित के लिए सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिए तत्पर हैं। यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही भी इजराइल के राजदूत से मिले। उन्होंने बताया है कि इस बैठक में कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रौद्योगिकी और विपणन के बेहतर उपयोग को लेकर चर्चा की गई है। इसके साथ ही इजराइल और यूपी के बीच कृषि क्षेत्र में तकनीकी साझेदारी पर भी बात हुई है। यूपी के कृषि मंत्री शाही ने बताया है कि प्रदेश के कन्नौज और बस्ती में दो उत्कृष्टता केंद्र सक्रिय हैं और एक इजराइली प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कन्नौज में दो उत्कृष्टता केंद्र का दौरा करेगा। इसके साथ ही कौशांबी और चंदौली में दो और उत्कृष्टता केंद्र शुरू करने का फैसला भी किया गया है।
सीएम योगी से मुलाकात के बाद इजराइली राजदूत रूवेन अजार ने सोशल मीडिया पर लिखा- सीएम योगी आदित्यनाथ, आपके इज़राइल के प्रति समर्थन और आज के आतिथ्य के लिए आपका सादर धन्यवाद। यूपी को ज्यादा सुरक्षित और समृद्ध बनाने के आपके कार्यों के लिए आपको बधाई। चर्चा किए गए मुद्दों पर कार्य करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

यात्री बस के नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल; विदेशी पर्यटक भी थे सवार
पुडुचेरी में कांग्रेस संभाले गठबंधन की कमान, राजनीति में नंबर ही सर्वोपरि: नारायणसामी
पोरबंदर तट पर ईरानी नाव पकड़ी
तिल्दा-नेवरा में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कार्रवाई, अवैध शराब मामले में दो गिरफ्तार
दुर्ग में होली से पहले पुलिस सख्त, हुड़दंग और झगड़े में 7 पर कार्रवाई
रायपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 चोरी के मोबाइल जब्त
रायपुर में बड़ा हादसा: धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 4 की मौत
दिल्ली में लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार मेट्रो शहर निशाने पर