ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत
Middle East Conflict: शनिवार को ईरान ने इस रास्ते को बंद कर दिया है.यहां सैन्य कंट्रोल फिर से लागू कर दिया गया है.
मिडिल ईस्ट की जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही. यहां हॉर्मुज की खाड़ी में एक बार फिर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. ईरान ने शुक्रवार को इस रास्ते को खोलने का ऐलान भी किया,और अमेरिका के राष्ट्रपति ने थैंक्यू पोस्ट भी किया. लेकिन अब फिर से शनिवार को ईरान ने इस रास्ते को बंद कर दिया है. यहां सैन्य कंट्रोल फिर से लागू कर दिया गया है. इसके अलावा दो जहाजों पर गोलीबारी की खबरें रिपोर्ट की हैं. यह खबर ऐसे वक्त आई है, जब दुनिया को उम्मीद थी कि यह रास्ता खुल रहा है.ईरान की तरफ से IRGC के प्रवक्ता ने बताया कि इब्राहिम जुलफागरी ने बयान दिया. इसमें कहा कि हॉर्मुज की खाड़ी पर कंट्रोल फिर से पहले जैसा कर दिया है. जबतक अमेरिका ईरानी जहाजों पर से पाबंदियां नहीं हटाता, यह खाड़ी उसी तरह बंद रहेगी. ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा कि अब रास्तेसे गुजरने वाले हर कमर्शियल जहाज को IRGC की नौसेना की इजाजत लेनी होगी.
दुनिया में इतने बैरल तेल की सप्लाई प्रभावित
इसके अलावा इंटरनेशनल ऊर्जा एनर्जी ने कहा है कि यह इतिहास में तेल सप्लाई का सबसे बड़ा संकट है. हर दिन एक करोड़ से ज्यादा बैरल तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है. दुनिया में गैस की 20 प्रतिशत कमी आ गई है. इसका असर पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों पर पड़ रहा है.
कम से कम दो जहाजों पर गोलीबारी
एपी के हवाले से खबर दी गई कि कम से कम दो जहाजों पर हॉर्मुज के रास्ते गोलीबारी हुई है. ऐसे में जहाजों में भरे तेल के टैंकर और उसपर मौजूद क्रू पर खतरा बढ़ गया है. इससे पहले इजरायल और लेबनान में सीजफायर की घोषणा हुई थी. इसमें अमेरिका ने आगे बढ़कर मदद की ती. इसके बाद ईरान थोड़े समय के लिए हॉर्मुज खोलने का फैसला किया.हॉर्मुज खोलने के बाद से इस रास्ते से जहाजों का काफिल गुजरा. कई जहाज मालिकों को उम्मीद थी कि इस सीजफायर की आड़ वो जहाज निकाल पाएंगे. ऐसे में कई जहाज पहुंचकर वापस मुड़ गए,इसकी वजह सामने आई कि रास्ते पूरी तरह से नहीं खुले थे.
समुद्री लूट और चोरी कर रहा अमेरिका
इधर ईरान ने अमेरिका की नाकेबंदी को अमेरिका की मनमानी करार देते हुए कहा कि वह समुद्री लूट और चोरी कर रहे हैं. अमेरिका उसके जहाजों को जाने नहीं दे रहा है. ईरान भी दूसरे देशों के जहाजों को रोक रहा है.

राहुल गांधी की 6 गारंटियां: तमिलनाडु की महिलाओं और छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।
प्रशासन का सख्त एक्शन: बिना लाइसेंस चल रही चांदी रिफाइनरी सील, मौके से आधुनिक मशीनें बरामद।
ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव