अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी का भंडाफोड़, भारतीय कोस्ट गार्ड ने तीन जहाज पकड़े
मुंबई. भारतीय कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard) ने शुक्रवार को एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तेल (International oil) तस्करी रैकेट ( smuggling ring) का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई समंदर और हवाई निगरानी में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के दौरान की गई। इस ऑपरेशन के दौरान कोस्ट गार्ड ने तीन जहाजों को जब्त किया है। ये जहाज मुंबई के पास समंदर में अवैध तरीके से तेल की तस्करी कर रहे थे।
कैसे काम करता था यह गिरोह
अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह युद्धग्रस्त देशों से बड़ी मात्रा में सस्ता तेल खरीदता था। अंतरराष्ट्रीय समंदर सीमा में इस तेल को बीच समंदर में ही दूसरे मोटर टैंकरों में ट्रांसफर करके मोटा मुनाफा कमा रहे थे। इस पूरे नेटवर्क को अलग-अलग देशों में बैठे हैंडलर चला रहे थे, जो तेल की बिक्री और ट्रांसफर का काम संभालते थे।
कोस्ट गार्ड ने ऐसे लगाया पता
कोस्ट गार्ड के जहाजों ने गुरुवार को मुंबई से करीब 100 नॉटिकल मील पश्चिम में तीन जहाजों को रोका। बोर्डिंग टीम ने जहाजों की तलाशी ली और इलेक्ट्रॉनिक डेटा चेक किया। इसके अलावा दस्तावेजों की जांच की और क्रू से पूछताछ की। इससे अपराधियों की पूरी चेन और उनका तरीका सामने आया।
कोस्ट गार्ड की तकनीक से लैस सिस्टम ने भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र में एक मोटर टैंकर की संदिग्ध गतिविधि पकड़ी। डिजिटल जांच से पता चला कि दो अन्य जहाज भी इस जहाज के पास आ रहे थे और तेल से जुड़े माल की गैरकानूनी ट्रांसफर में शामिल हो सकते हैं। इससे भारत समेत तटीय देशों को भारी ड्यूटी का नुकसान हो रहा था।
गुरुवार को स्पेशल टीमों ने जहाजों पर चढ़कर डिजिटल सबूतों की पुष्टि की और उन्हें पकड़ लिया। अब इन जहाजों को मुंबई लाया जाएगा, जहां कस्टम्स और कानून लागू करने वाली एजेंसियां आगे की जांच करेंगी।
जांच में पता चला कि ये जहाज अक्सर अपनी पहचान बदलते थे ताकि तटीय देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियां उन्हें पकड़ न सकें। शुरुआती जांच से मालूम हुआ कि जहाजों के मालिक दूसरे देशों में हैं।

Banswara में बम धमकी से हड़कंप, डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस निशाने पर
घोषणा हुई लेकिन अमल नहीं, 10 महीने बाद भी कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस योजना अधर में
सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर सरकार पर उठे सवाल
बम धमकी से मचा हड़कंप, मुख्य डाकघर परिसर खाली कराया गया
रनों का बादशाह अब सिखाएगा बल्लेबाजी, गुजरात टाइटंस ने किया बड़ा एलान
NH-30 पर भीषण दुर्घटना, PM आवास योजना का इंजीनियर घायल
ट्रॉफी हाथ में, आंखों में आंसू: पिता की याद में भावुक हुए रिंकू सिंह
प्राकृतिक गैस सप्लाई पर केंद्र का बड़ा फैसला, नई प्राथमिकता सूची जारी
टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न: टीम इंडिया को ₹131 करोड़ का इनाम
Sachin Pilot ने उठाए सवाल, कहा- एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर सरकार तैयार नहीं