इंदौरवासियों ने सैन्य कार्रवाई का किया स्वागत, व्यापारियों ने नहीं लिए पैसे
पाकिस्तान के आंतकी ठिकानों पर हुई एयर स्ट्राइक का जश्न इंदौर में मनााया गया। सुबह कई स्थानों पर लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर और नाच गा कर अपनी खुशियों का इजहार किया। इंदौर की फूड स्ट्रीट 56 दुकान पर सुबह जो लोग नाश्ता करने पहुंचे। उनसे व्यापारियों ने पैसे नहीं लिए।
ग्राहकों से कहा गया कि आपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सेना ने आंतकी ठिकानों को नष्ट किया है। यह देश के लिए खुशी का पल है। यहां एनसीसी केडेट्स भी आए थे। उनका भी व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी गुंजन जोशी ने मुंह मीठा किया। इंदौर के मेघदूत उपवन के मार्निंंग वाॅकर ग्रुप ने भी कराअेाके पर देशप्रेम से जुड़े गीत गाकर खुशियों का इजहार किया। वहीं अन्य स्थानों पर भी जश्न मना।
संत शंख बजाकर फहराएंगे तिरंगा
इंदौर के रीगल तिराहे पर संत समाज भी साथ में एयर स्ट्राइक का जश्न भी मनाएगा। महामंडलेश्वर राम गोपाल दास महाराज ने बताया कि शंख बजाकर संत रीगल तिराहे पर देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके अलावा मिठाई भी बांटी जाएगी।

Shaun Pollock ने RCB के सर्वश्रेष्ठ कप्तान को लेकर दिया बड़ा बयान
मतदान की रफ्तार धीमी, TMC ने EVM को ठहराया जिम्मेदार
गंगा एक्सप्रेसवे से सियासी संदेश, पीएम मोदी ने सपा को घेरा
Ranveer Singh के साथ फिर बनेगी दमदार जोड़ी
टीम की सह-मालकिन Preity Zinta की टीम पर भारी पड़ा राजस्थान
द्वीप के विकास पर सवाल, राहुल गांधी बोले- यह विनाश है
इस प्रकार ठीक होगी भूलने की बीमारी
कैमरे में कैद हुई अनजान लड़की, सोशल मीडिया पर वायरल
“जिंदगी को समझने की कोशिश” जैसे भाव करते थे साझा