यूपी की 80 सीटों पर विजय हासिल करेगा इंडिया गठबंधन-अविनाश पांडेय
अमेठी । कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव यूपी के प्रभारी अविनाश पांडेय ने आज कहा कि अमेठी रायबरेली से गांधी नेहरू परिवार का पारिवारिक रिश्ता है और किशोरी लाल शर्मा उसी परिवार से पिछले 40 साल से जुड़े हुए हैं। गौरीगंज में मीडिया से बात करते हुए अविनाश पांडेय ने कहा कि किशोरी लाल शर्मा गांधी परिवार और अमेठी से पिछले 40 सालो से जुड़े हैं राजीव गांधी, सतीश शर्मा, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ यहां काम किये है और परिवार के बहुत करीबी माने जाते हैं इसी लिए किशोरी लाल शर्मा को अमेठी परिवार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अमेठी रायबरेली सहित पूरे प्रदेश में इंडिया गठबंधन को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है इंडिया गठबंधन यूपी की सभी 80 सीटों पर विजय हासिल करेगा। अखिलेश यादव के अमेठी में चुनाव प्रचार में आने के सवाल पर पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव साथ साथ सभाएं व रोड शो करेंगे। अमेठी की सपा इकाई के नेता जिलाध्यक्ष सहित सभी चुनाव में लगे हुए हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पिछले दस वर्षों में देश के प्रमुख संस्थानो को कुछ पूंजी पतियों के हवाले करने का काम किया गया है। देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है यह संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित