IND vs ENG: इंग्लैंड ने किया दूसरे T20 के लिए प्लेइंग 11 का एलान
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होगा। दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का एलान कर दिया है। इंग्लिश टीम में केवल एक बदलाव किया गया है। गस एटकिंसन को बेंच पर बैठाया गया है। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स ने उनकी जगह ली है।
दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
कोलकाता में हुआ था पहला मुकाबला
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला टी20 मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया था। इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम 20 ओवर में 132 रन पर ही सिमट गई थी। कप्तान जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए थे। उनके अलावा किसी भी बल्लेबाज ने कुछ खास कमाल नहीं किया था।
एटकिंसन ने बनाए थे 2 रन
एटकिंसन 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने के बावजूद भारतीय स्पिनरों के सामने बेपरवाह दिखे। उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया था और 2 रन बनाए थे। अक्षर पटेल ने उन्हें संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया था। गस एटकिंसन गेंदबाजी में भी फीके रहे थे। भारतीय बल्लेबाजों की जमकर कुटाई की थी। एटकिंसन ने 2 ओवर में 19 की इकॉनमी से 38 रन लुटा दिए थे।

शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान
लम्पी स्किन डिजीज की स्थिति पर बैठक
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
डॉक्टर पर बेल्ट से हमला, सिर में आई गंभीर चोट; विरोध में आधे घंटे बंद रही इमरजेंसी
फीस जमा करने निकले दंपती को ट्रक ने कुचला, गोपालगंज में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा