Moong Dal Cheela: पौष्टिक नाश्ते में शामिल करें मूंगदाल चीला, जाने आसान रेसिपी
बेहतर सेहत के लिए सुबह पौष्टिक नाश्ते का आदत बना लें। बच्चों को भी सिखाएं कि वह पौष्टिक चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि नाश्ता पौष्टिक होने के साथ ही स्वादिष्ट भी हो, ताकि उसे सभी मजे से स्वाद लेकर खा सकें। सुबह के नाश्ते में लजीज और पोषण युक्त डिश को शामिल करना चाहते हैं तो यहां आपको एक आसान रेसिपी बताई जा रही है। इस रेसिपी को सुबह सुबह बनाना भी आसान है, और कम समय में इसे तैयार करके परोस सकते हैं।
सामग्री : एक कप मूंग दाल, दो हरी मिर्च, जीरा, धनिया, हींग, नमक, पानी और तेल
मूंग दाल का चीला बनाने की रेसिपी : एक बड़े बर्तन में एक कप मूंग दाल को दो-तीन घंटे पानी में भिगो कर रख दें। रात में दाल भिगोकर रख सकती हैं।भीगी हुई दाल को मिक्सी में पीस लें।दाल पीसते समय उसमें हरी मिर्च, अदरक मिला लें।अब दाल में आवश्यक पानी मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें।इस बेटर में जीरा, हल्दी, धनिया, हींग और नमक मिला लें।आंच पर तवा गरम करके हल्का तेल फैला लें।अब दाल का घोल तवा पर धीरे धीरे फैला लें और ऊपर से हल्का तेल लगाएं।एक मिनट के लिए मध्यम आंच पर ढककर रख दें।एक तरह से चीला पकने पर पलट कर दूसरी ओर भी पका लें।मूंग दाल चीला तैयार है। हरी चटनी के साथ परोसें।

रंगभरी एकादशी कब है, इस दिन बन रहा है चार शुभ संयोग, क्यों है खास
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव