पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो बहनों ने पिता को जलाकर उतारा मौत के घाट
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार को दो नाबालिग लड़कियों ने अपने पिता को जलाकर मार डाला। लड़कियों ने आरोप लगाया कि उनका पिता दोनों बहनों के साथ यौन उत्पीड़न करता था इसलिए उन्होंने पिता की हत्या कर दी। वहीं, पुलिस ने अब दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की दो पत्नियों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पिता से बदला लेने के लिए उठाया कदम
शहर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रिजवान तारिक ने एएफपी को बताया कि यौन उत्पीड़न का बदला लेने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया। यह घटना सोमवार को लाहौर से करीब 80 किलोमीटर दूर गुजरांवाला के मुगल चौक में हुई।
पुलिस ने बताया कि 48 साल के अली अकबर ने तीन शादियां की थीं और उनसे उसके 10 बच्चे हैं, जबकि अकबर की पहली पत्नी का निधन हो गया था, बाकी दो पत्नियाँ और बच्चे किराए के घर में रह रहे थे।
दोनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया
पुलिस के मुताबिक सोमवार को जब अकबर सो रहा था तो उसकी 12 और 15 साल की बेटियों ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। वह गंभीर रूप से जल गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। दोनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया और उन्होंने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उनके पिता उनका यौन उत्पीड़न करते थे।
सोते समय पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग
उन्होंने कहा कि हम दोनों ने हमारे साथ यौन उत्पीड़न का बदला लेने के लिए अपने पिता को मारने की योजना बनाई। हमने उनकी (बाइक) से पेट्रोल लिया और उन्हें आग लगाने से पहले उन पर छिड़क दिया। पुलिस ने यह भी कहा कि हत्या का मामला दर्ज करने से पहले वे मृतक की दो पत्नियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
एक साल से बड़ी बहन के साथ कर रहे थे दुष्कर्म
पुलिस को दोनों सौतेली बहनों ने बताया कि उनके पिता एक साल से सबसे बड़ी लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहे थे, और दो बार छोटी लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। बड़ी बात यह है कि उनकी माताएं ये सबकुछ जानती थीं। एक पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि उन्हें कुछ दिनों में अदालत के सामने पेश करेंगे।

अटारी बॉर्डर पर गूंजेगा ‘जय हो’, BSF को म्यूजिकल ट्रिब्यूट देंगे एआर रहमान
जन्मदिन पर नेहा कक्कड़ का ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरों ने खींचा सबका ध्यान
ट्रेन के दो टुकड़े होने से टला बड़ा हादसा: लुधियाना में नई दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, स्लीपर कोच का टॉयलेट टूटा
तपिश से मिलेगी बड़ी राहत: पंजाब में 20 जून से प्री-मानसून की फुहारें, 24-25 जून को मानसून की एंट्री
मप्र में राज्यसभा की जंग: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल का पर्चा, 18 जून को वोटिंग
जासूसी मामले में नया मोड़, कोर्ट में दोष स्वीकार कर चौंकाया पत्रकार ने
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
खून से लथपथ मिली लाश: सीवान में अपराधियों ने सोते हुए शख्स को उतारा मौत के घाट, वारदात से सहमे ग्रामीण
22 दिवसीय स्वच्छता अभियान का भव्य समापन: शहर को सुंदर और कचरा मुक्त बनाने का संकल्प हुआ पूरा
गुमला में सनसनी: तीन बच्चों की मां ने घर में लगाया फंदा, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की मामले की तफ्तीश