पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
ग्वालियर|ग्वालियर के मुरार इलाके में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के दौरान मौजूद बेटियों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुला लिया, जिससे महिला की जान बच सकी. वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला, हालांकि बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया|
पति को नशे की लत
यह मामला शुक्रवार का है, जब सिंहपुर रोड स्थित पीतल कारखाने के पीछे रहने वाली सुनीता बाथम पर उसके पति कल्लू बाथम ने हमला कर दिया. सुनीता सिलाई का काम कर परिवार का खर्च चलाती है, जबकि उसका पति शराब का आदी बताया जा रहा है और अक्सर घर में विवाद करता रहता था|
कहासुनी के बाद किया हमला
बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से कहासुनी करने लगा. बात बढ़ने पर उसने गुस्से में आकर चाकू से कई वार कर दिए. उस समय घर में मौजूद बेटियों ने तुरंत शोर मचाया, जिससे परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और महिला को बचाया जा सका. हमले में सुनीता के पेट और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं|
पत्नी को अस्पताल में किया भर्ती
घायल अवस्था में महिला को तुरंत मुरार के माधवराव सिंधिया जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे वार्ड नंबर-6 में भर्ती किया गया है. डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर है|
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो चुका था. बाद में पुलिस ने उसे तलाश कर पकड़ लिया और मुरार थाना पुलिस को सौंप दिया|
रात में दर्ज हुए बयान
बताया जा रहा है कि घटना सुबह की है, लेकिन महिला की हालत को देखते हुए पुलिस ने रात में अस्पताल पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए और उसी के आधार पर मामला दर्ज किया गया. मुरार थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और शुरुआती जांच में यह मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है|

सिर्फ 6 घंटे में दिल्ली से सिलीगुड़ी का सफर: रेल मंत्री ने दी पश्चिम बंगाल को 1 लाख करोड़ के रेल पैकेज की सौगात
पायलट की राजस्थान वापसी की सुगबुगाहट तेज: राहुल गांधी के दौरे के बाद संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी, पायलट रेस में सबसे आगे
यात्रा का मजा बिना प्रदूषण बढ़ाए, अपनाएं ये 7 ग्रीन ट्रैवल टिप्स
गर्मियों में रोड ट्रिप का प्लान? ये 10 टिप्स बनाएंगे सफर सुरक्षित और आसान
कहीं लिवर डिटॉक्स का चक्कर पड़ न जाए भारी, विशेषज्ञ की चेतावनी
किचन में ही तैयार होगा परफेक्ट आम का अचार, धूप का इंतजार नहीं करना पड़ेगा
आलू और केला मिलाकर बनाएं फेस पैक, टैनिंग से मिल सकती है राहत
तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रेलर ने कई लोगों को लिया चपेट में, 4 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
कोहली के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया में नई एंट्री, अफगानिस्तान सीरीज के लिए चयन
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का चयन, एशियाई खेलों में दिखेगा भारत का नया सितारा