पति की गोली मारकर की हत्या, जेठ भी गोली लगने से घायल
उज्जैन । बड़नगर के समीप इंगोरिया में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात हुई। पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने पति और जेठ पर कट्टे से फायर कर दिया। इससे पति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जेठ को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
थाने में किया समर्पण
बताया जाता है कि गोलीकांड के बाद महिला ने थाने में समर्पण कर दिया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
खेत और जमीन को लेकर विवाद था
पुलिस के अनुसार सरिता नाम की महिला का खेत, जमीन को लेकर उसके पति, जेठ से विवाद हुआ। इसके बाद उसने घर में रखी देसी कट्टे से दोनों पर फायर कर दिए। इससे महिला के पति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जेठ की भी अस्पताल में मौत हो गई।
महिला को हिरासत में लिया
वारदात के बाद महिला ने कट्टे सहित थाने पर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने हथियार जब्त कर महिला को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ