जबलपुर। मानसूनी बादलों की मंजिल अभी दूर है, लेकिन प्री-मानसून की गतिविधि एक दो दिन में शुरु हो जायेगी। मौसम विज्ञान ने अभी तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की है। शुक्रवार को दोपहर बाद आसमान पर बादल छाए लेकिन हल्की धूप के बाद आसमान पर बादल छाए लेकिन हल्की बूंदाबांदी के बाद उमस ने डेरा जमा लिया। पारे की चाल में कोई फर्वâ नजर नहीं आया। दिन और रात का पारा औसत के ऊपर निकल गया है। जनजीवन बेचैन नजर आ रहा है। उमस भरी गर्मी न दिन में सुवूâन दे रही है, न रात में चैन से सोने दे रही है। वूâलर पंखे भी काम नहीं कर रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून १५ से २० जून के बीच सक्रिय होगा। फिलहाल स्थानीय बादल बूंदाबांदी करेंगे। 
    स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसून केरल में सक्रिय है लेकिन कमजोर पड़ गया है। राहत की बात यह है कि मानसून ने मुंबई में दस्तख दे दी है। बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। समुद्री तटों पर से मानसून चल पड़ा है। हवा में नमी घटने से उमस बढ़ रही है। धूप छांव के बीच बादलों की बसाहट पारे को बढ़ने का मौका दे रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले २४ घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान ४१.६ डिग्री सेल्सियस सामान्य से ३ डिग्री अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान २९.८ डिग्री सेल्सियस सामान्य से २ डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। हवा में नमी प्रातकाल ३८ प्रतिशत और सायंकाल २६ प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण पश्चिमी हवाएं ८ किलोमीटर की रफ्तार से चली। सूर्योदय सुबह ५.२४ बजे और सूर्यास्त शाम ६.५६ बजे हुआ। गत वर्ष आज के दिन का अधिकतम तापमान २५.८ डिग्री और न्यूनतम तापमान २२.८ डिग्री दर्ज किया गया था। अगले २४ घण्टे के दौरान संभाग के अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ पानी की बौछारें पड़ सकती हैं।