देवास के घर में भीषण आग, चार लोगों की गई जान
मध्यप्रदेश के देवास स्थित एक मकान में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हुआ है। आग इतनी भयंकर थी कि एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना देवास शहर के नयापुरा क्षेत्र की है।
पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत
शहर के नयापुरा में शनिवार तड़के एक मकान में आग लगने से परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी। घर की ऊपरी मंजिल पर लगी आग और धुएं के चलते परिवार के सदस्यों की मौत की आशंका है। तड़के अग्निकांड की सूचना मिलते है निगम की 3 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और एक घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
जानकारी के अनुसार अग्निकांड में दिनेश, पत्नी गायत्री, बेटी इशिका और बेटे चिराग की मौत हुई है। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस कप्तान पुनीत गेहलोद ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली वो मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मकान के भूतल पर डेयरी दुकान है। इसके ऊपर प्रथम तल में कुछ सामान भरा है, जबकि पूरा परिवार दूसरी मंजिल पर रहता था।
वहीं, मौके पर एफएसएल की टीम भी जांच करने पहुंची है। प्रारंभिक जांच में आग भूतल से ही लगने की आशंका जताई जा रही है।
नयापुरा चौराहे पर जिस जगह मकान में आग लगी, उसके पास ही रहने वाले ललित योगी ने बताया सुबह करीब 4 बजकर 30 मिनट पर तेज धमाके की आवाज आई थी। उन्होंने कहा कि शायद गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ था। एक बड़े फ्रिज का कंप्रेसर भी फटा है धमाका इतना तेज था कि दुकान के शटर के हिस्से काफी दूर तक पड़े हुए मिले हैं। डेयरी के अंदर से चार से पांच गैस सिलेंडर मिले हैं इनमें से एक फटा हुआ है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 मार्च 2026)
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, कहा— देश को गुमराह करना उनकी आदत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल