जल्द लिया जाएगा बदला, हिंदू सनातन बोर्ड का गठन होगा
चित्रकूट । विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसाद में बीफ, सूअर की चर्बी और मछली के तेल की मिलावट के खुलासे ने देशभर में सनसनी फैला दी है। तिरुपति लड्डू विवाद को लेकर जमकर राजनीतिक बयानबाजी हो रही है, और इस मामले पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी बीच, जगदगुरु रामभद्राचार्य ने इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
जगदगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट करके हिंदू धर्म को अपमानित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईसाई और इस्लामी संस्कृतियां हिंदू धर्म को ठेस पहुंचा रही हैं। इसके खिलाफ बड़ा कदम उठाने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही बदला लिया जाएगा और हिंदू सनातन बोर्ड का गठन होगा, जो सभी मंदिरों को नियंत्रित करेगा। जगतगुरु ने तिरुपति मंदिर बोर्ड में बदलाव की मांग की है।
रामभद्राचार्य ने स्पष्ट किया कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए एक सनातन बोर्ड का गठन किया जाएगा, जो सभी मंदिरों पर नियंत्रण करेगा। उन्होंने इसे एक बड़े षड्यंत्र के रूप में देखा और कहा कि इस अपमान का बदला लिया जाएगा, जिसकी योजना तैयार हो रही है।
जगतगुरु ने महाराष्ट्र में हिंदू सनातन धर्म के लिए काम करने वाली सरकार को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जैसे लोग चुनकर आएं। रामभद्राचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस पर दिए बयान का समर्थन करते हुए कहा कि वह टुकड़े-टुकड़े गैंग चला रही है और पीएम की यह बात सही है। तिरुपति लड्डू विवाद ने देशभर में धार्मिक और राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। इस मुद्दे पर बयानबाजी तेज होती जा रही है, और आने वाले समय में इससे जुड़े और कड़े कदम उठाए जाने की संभावना है।

ग्वालियर में परीक्षा केंद्र पर अफरातफरी, 2 घंटे में 3 बार बदले गए प्रश्नपत्र
Road Accident: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
सीएम साय के जन्मदिन पर PM मोदी का भरोसे भरा संदेश… सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
ससुर ने रची साजिश, बहू और उसके परिचित से मिलवाया; मांग ठुकराने पर बढ़ा विवाद
IND vs SA T20 Playing 11: अभिषेक पर बरकरार रहेगा टीम प्रबंधन का भरोसा, अक्षर की वापसी तय! कुलदीप होंगे शामिल?
CG Transfer : लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी,देखिए पूरी डिटेल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती पर किया स्मरण
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कबीर कुटियों को वाद्ययंत्रों के लिए 4.25 लाख का किया वितरण
शतक फिल्म राष्ट्रसेवा का जीवंत दस्तावेज : राजवाड़े