हवलदार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
पाकुड़ में डीसी कार्यालय के पास ईवीएम वेयरहाउस में तैनात हवलदार 40 वर्षीय रघु मुर्मू ने रविवार की दोपहर सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। इससे उनकी मौत हो गई।
एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, प्रशिक्षु आइपीएस अजय आर्यन, पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार, सार्जेंट मेजर अवधेश कुमार सदर अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी ली। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया गया।
क्या है पूरा मामला
घटना का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है। हवलदार रघु वर्ष 2010 में पाकुड़ जिला में योगदान किया था। वह साहिबगंज जिला के बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत पेटखसा गांव का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी के साथ पाकुड़ स्थित निजी आवास में रह रहा था।
तनाव में हवलदार रघु ने गला के पास गोली मार ली। उसे जख्मी हालत में सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मृतक के स्वजनों को दी गई।
मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले तीन दिनों से काफी परेशान था। मानसिक रूप से तनाव के कारण वह खुद को गोली मार ली होगी। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने भी घटना की जानकारी ली।
हवलदार ने खुद को गोली मार ली है। इससे उनकी मौत हो गई। पत्नी के अनुसार वह कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए