राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन के आरोप को खारिज किया
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को उन आरोपों को खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री की धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी में राजभवन का हाथ था। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन से 31 जनवरी को एजेंसी ने सात घंटे तक पूछताछ की थी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इससे पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
राधाकृष्णन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, राजभवन के दुरुपयोग का कोई सवाल ही नहीं उठता। हमने हर लोकतांत्रिक नियम का सख्ती से पालन किया है। राज्यपाल ने दावा किया कि राजभवन ने हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा था। लेकिन, उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा था कि वह इस्तीफा देने जा रहे हैं।
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया गया। हेमंत ने पांच फरवरी को चंपई सोरेन की ओर से पेश किए गए विश्वास प्रस्ताव में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्र की ओर से साजिश रची गई और उनकी गिरफ्तारी में राजभवन की भूमिका थी।
राज्यपाल ने चंपई सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने में देरी के सवाल पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, देरी असाधारण स्थिति में कानूनी सहाल के कारण हुई। हमने उन्हें छब्बीस घंटे बाद बुलाया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई