पेंशन मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही मंगलवार को प्रश्न काल से शुरू हुई। इससे पहले कांग्रेस के विधायकों ने सरकार के खिलाफ भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में मार्च निकाला। बजट सत्र के दौरान बुढ़ापा पेंशन को लेकर हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने पूछा कि कितने लोगों की वृद्धावस्था पेंशन जांच के नाम पर रोकी गई है। 2024 के बाद कितने पेंशन रोकी गई हैं। इसका क्या पैमाना है।
जवाब में कृष्ण बेदी ने काटी गई पेंशन के आंकड़े गिनाए तो इस पर विधायक ने कहा-इतना टाइम वेस्ट करने की जरूरत नहीं। सिर्फ यह बताएं कि कितनी पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रोकी हैं। इस पर बेदी बोले-तसल्ली तो बैठानी पड़ेगी। आप लोग गुमराह कर रहे हैं। इस पर सीएम नायब सैनी ने कहा कि विपक्ष ने बुजुर्गों के बीच अफवाह फैलाकर पाप किया है। हम तो पेंशन बढ़ा कर उनका सम्मान बढ़ा रहे हैं। मंत्री ने सही जवाब दिया है कि अगर कोई शिकायत आती है तो सरकार की जिम्मेदारी है जांच कराना। अब कोई पेंशन रोकी नहीं है। सारी जारी कर दी है।
।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से दिया आह्वान,‘हर हिंदू चार बच्चे पैदा करे’
‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी से बचें, ऐसा कोई प्रावधान कानून में नहीं
कलयुगी बहू की मांग सुनकर पंचायत भी रह गई हैरान
विधासनभा में गूंजा मुद्दा, सरकार ने भर्ती का भरोसा दिलाया
पेंशन मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने
भतीजे ने ही रची साजिश, अंधविश्वास बना वजह
रेखा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश ने बिताई यादगार शाम, साथ में नजर आईं बॉलीवुड की ‘महारानी’
खाटू श्याम मंदिर में जयकारों से गूंजी खाटू नगरी
Zakir Khan: कॉमेडियन जाकिर खान ने बताई काम से ब्रेक लेने की असली वजह, अपनी हेल्थ को लेकर कही ये बात