गिट्टी खदान में युवक की हत्या: दोस्तों ने शराब पिलाकर चाकू से गोदा
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर से हत्या का एक मामला सामने आया है. यहां दो युवकों ने घर की लड़की से प्रेम संबंध रखने के आरोप में अपने ही दोस्त की हत्या कर दी. मृतक की पहचान दिनेश दास मानिकपुरी उर्फ माडल (25) के रूप में की गई है. आरोपी युवकों का नाम सोहन कंडारा उर्फ पिंटू (25) और साहेब दास मानिकपुरी (19) है. पुलिस ने दोनों को ही गिफ्तार कर लिया है.
सोहन और मृतक दिनेश बचपन के साथी थे. दिनेश का सोहन के घर की युवती से प्रेम संबंध चल रहा था. 20 जुलाई को दोपहर में सोहन और साहेब मोपेड लेकर दिनेश के पास आए. दोनों ने दिनेश को पार्टी का झांसा दिया. इसके बाद दोनों आरोपी उसे लेकर पार्टी करने नवा रायपुर के गिट्टी खदान गए. गिट्टी खदान के किनारे बैठकर तीनों ने शराब पी. आरोपियों ने दिनेश को अधिक शराब पिलाई.
प्रेम संबंध के आरोप में चाकू से गोदा
इसके बाद घर की युवती से प्रेम संबंध रखने का आरोप लगाकर चाकू से गोद डाला. इससे दिनेश की मौके पर ही जान चली गई. फिर आरोपियों ने शव को बोरी में भरा और खदान में फेंक दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लौटकर अपने घर आ गए. इतना ही नहीं दूसरे दिन वो काम पर भी चले गए. इधर युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी मंदिर हसौद थाने में दर्ज कराई.
इस पूरे मामले में पुलिस ने क्या बताया
मृतक के परिजन आरोपियों के घर भी दिनेश के बारे में पूछने के लिए गए, लेकिन आरोपियों ने कहा कि उनको दिनेश के बारे में कोई जानकारी नहीं है. वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक नवा रायपुर काया बांधा में रहता था. दोनों आरोपियों का घर भी नवा रायपुर काया बांधा में ही है. सोहन और दिनेश की बचपन की दोस्ती थी. सोहन के घर की युवती से मृतक का प्रेम संबंध था.
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी युवक दिनेश को पार्टी का झांसा देकर नवा रायपुर के गिट्टी खदान में लाए. फिर शराब पीने के बाद उसकी हत्या की. गुरुवार सुबह शव पानी से बाहर आ गया. फिर पुलिस ने जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं गुरुवार रात सड्डू बैरागी में भी एक युवक की उसके दोस्तों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान देवेंद्र चंदवानी उर्फ राजा के रूप में हुई है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

10 मिनट में बनाएं ऐसा डिनर, उंगलियां चाटते रह जाएंगे
‘नए भारत का नया इंफ्रास्ट्रक्चर’—सीएम योगी का जेवर एयरपोर्ट पर बड़ा बयान
पोहा बनाने की आसान ट्रिक, हर दाना रहेगा अलग
बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता: इंडोनेशिया में सोशल मीडिया बैन पर माता-पिता खुश
फैटी लिवर के मरीजों के लिए राहत की खबर, रिसर्च में बड़ा खुलासा
टॉप कमांडर से लेकर रक्षा मंत्री तक—ईरान के बड़े चेहरे कैसे बने टारगेट
लक्षण, फैलाव और बचाव—जानिए ‘Cicada’ वैरिएंट की पूरी जानकारी
पीएम Narendra Modi के दौरे पर कड़ी सुरक्षा, 7000 कर्मी संभालेंगे मोर्चा
तनाव के बीच एक्शन में भारतीय नौसेना, होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट