गैंग लीडर रविंद्र का अति आत्मविश्वास बना मौत का कारण
बरेली/दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस जांच से चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। घटना की साजिश गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गिरोह ने रची थी।
मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
शुक्रवार को शाही थाना क्षेत्र के किच्छा नदी पुल के पास एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोचा। राजस्थान निवासी रामनिवास के पैर में गोली लगी, जबकि हरियाणा का अनिल भी पकड़ा गया। दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे। रामनिवास पर 25 हजार रुपये का इनाम था और वह गैंग का सक्रिय सदस्य है।
नाबालिग शूटर भी शामिल
दिल्ली पुलिस ने बागपत निवासी दो नाबालिग आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। दोनों ने पहले दिन 11 सितंबर को पाटनी के घर के बाहर फायरिंग की थी। डील चार से पांच लाख रुपये में तय हुई थी। इन दोनों पर बरेली पुलिस ने एक-एक लाख का इनाम घोषित किया है।
गैंग लीडर रविंद्र मारा गया
मुख्य शूटर और गैंग लीडर रविंद्र बरेली एनकाउंटर में मारा गया। वह खुले चेहरे से वारदात कर चुका था। पुलिस का मानना है कि रविंद्र का अति आत्मविश्वास ही उसकी मौत का कारण बना, जबकि रामनिवास की लापरवाही और सुस्ती ने उसकी जान बचा दी।
रेकी में असफल रहा रामनिवास
पुलिस पूछताछ में पता चला कि 11 सितंबर की रात करीब 3 बजे रामनिवास को पहली बार रेकी के लिए अकेले भेजा गया। वह घबरा गया और सही मकान चिन्हित नहीं कर पाया। इस पर गैंग लीडर रविंद्र नाराज हो गया और उसे ग्रुप से निकाल दिया। बाद में बागपत के दोनों नाबालिग फायरिंग करने पहुंचे।
पांचवें आरोपी की तस्दीक
सोनीपत में सीसीटीवी फुटेज से रामनिवास की पहचान हुई। वह अन्य आरोपियों के साथ बाइक की टंकी फुल कराते देखा गया था। होटल की आईडी से भी उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई।
पुलिस की आगे की कार्रवाई
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बरेली पुलिस दिल्ली पुलिस से संपर्क में है। दोनों नाबालिग आरोपियों का बी वारंट लिया जाएगा। कोर्ट में पेशी के बाद कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ और बरामदगी की जाएगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित