शिक्षा से लेकर कृषि विभाग तक फैला फर्जीवाड़ा, छत्तीसगढ़ में बड़ा खुलासा
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे 27 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह की ओर से की गई इस कार्रवाई के तहत कई विभागों में वर्षों से कार्यरत कर्मचारी बाहर कर दिए गए हैं।
जांच में सामने आया कि इन सभी ने श्रवण बाधित (हियरिंग इम्पेयरमेंट) का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी हासिल की थी। दस्तावेजों की जांच के बाद प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी पाई गई, जिसके बाद कलेक्टर ने बर्खास्तगी के आदेश जारी किए।
शिक्षा, कृषि और श्रम विभाग के कर्मचारी शामिल
बर्खास्त कर्मचारियों में शिक्षा विभाग के 12 कर्मचारी शामिल हैं। इनमें व्याख्याता मनीषा कश्यप, टेक सिंह राठौर, रवीन्द्र गुप्ता, पवन सिंह राजपूत, विकास सोनी, अक्षय सिंह राजपूत, गोपाल सिंह राजपूत और योगेन्द्र सिंह राजपूत के नाम प्रमुख हैं।
इसके अलावा शिक्षक मनीष राजपूत, सहायक शिक्षक नरहरी सिंह राठौर, राकेश सिंह राजपूत और श्रम विभाग के सहायक ग्रेड-2 नरेन्द्र सिंह राजपूत को भी हटाया गया है।
कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रभा भास्कर, अमित राज राठौर, धर्मराज पोर्ते, नितेश गुप्ता, विजेन्द्र नार्गव, टेकचंद रात्रे, निलेश राठौर, सुरेन्द्र कश्यप, गुलाब सिंह राजपूत, बृजेश राजपूत और प्रयोगशाला सहायक भीष्मराव भोसले को भी सेवा से पृथक कर दिया गया है।
अन्य विभागों में भी कार्रवाई
जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक ग्रेड-2 सत्यप्रकाश राठौर उद्यान विभाग की ग्रामीण उद्यान अधिकारी पूजा पहारे और सतीश नवरंग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विकास विस्तार अधिकारी राजीव कुमार तिवारी भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा